ADVERTISEMENT
home / फैशन
hina priyanka

हिना खान के कान्स लुक की प्रियंका चोपड़ा से तुलना करने पर एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

हिना खान इन दिनों कान्स में अपने प्रजेन्स से फैन्स को इम्प्रेस कर रही हैं। फेस्टिवल में हिना का लेटेस्ट लुक कापी स्टाइलिश था जिसमें एक्ट्रेस ने कट्स वाले स्काई ब्लू गाउन में स्टनिंग और सुपर स्टाइलिश दिखने के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये लुक प्रियंका चोपड़ा के 2019 में पहने आउटफिट से काफी मिलता जुलता है और लोग उनके इस लुक को प्रियंका से इंस्पायर्ड मान रहे हैं।  

साभार- इंस्टाग्राम

दरअसल हिना ने स्काई ब्लू कलर में प्लंजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव वाला गाउन पहना है जिसका बॉटम मेटैलिक नेट से बनाया गया है और वो थाई हाई स्लिट और नेक लाइन एरिया में फ्लॉन्ट होता है। इसी तरह के बॉटम के साथ प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में आयोजित एक इवेंट के लिए ब्लैक ड्रेस स्टाइल किया था। दोनों ही एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल बिलकुल अलग थे। 

साभार- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली हिना खान ने एक वेब पोर्टल द्वारा उनके आउटफिट की प्रियंका से तुलना करते हुए लोगों से ये पूछने पर कि किसने इसे बेहतर पहना है, रिएक्ट किया है। हिना ने अपने ट्वीट में लिखा है, सीरियसली, वो द प्रियंका चोपड़ा है। हिना खान का ये रिएक्शन ये समझाने के लिए काफी है कि वो प्रियंका चोपड़ा को कितना पसंद करती हैं। 

प्रियंका की ड्रेस में है रिस्क कट

प्रियंका चोपड़ा और हिना खान के आउटफिट का डिजाइन लगभग एक जैसा भले ही है, लेकिन गौर से देखने पर आप पाएंगे कि हिना खान के ड्रेस से कहीं ज्यादा बोल्ड है। प्रियंका के ब्लैक आउटफिट में वेस्ट हाई रिस्क कट था जो कि एक्ट्रेस के लुक को काफी बोल्ड बना रहा था।

ADVERTISEMENT

कान्स में प्रियंका से मिली थी हिना

हिना खान ने साल 2019 में कान्स में डेब्यू किया था और वहीं पहली बार ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। प्रियंका ने हिना को इस मौके पर बहुत वॉर्म वेलकम दिया था और उनके करियर में इतना आगे बढ़ने के लिए बधाई देते हुए एंकरेज भी किया था। एक्ट्रेस ने हिना को वहां कई लोगों से मिलवाया भी था। इस एपिसोड के बाद हिना ने प्रियंका की खुलकर तारीफ की थी।

हिना ने अपने पिता के निधन के बाद एक इंटरव्यू में ये बताया भी था कि कैसे प्रियंका चोपड़ा ने बिजी होते हुए भी उन्हें काफी लंबा मेसेज भेजा था।

25 May 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT