ADVERTISEMENT
home / बॉलीवुड
क्या कोमल पांडे ने कर ली है सगाई? इंफ्लूएंसर की इस स्टोरी पर फैंस का है मिक्स रिएक्शन

क्या कोमल पांडे ने कर ली है सगाई? इंफ्लूएंसर की इस स्टोरी पर फैंस का है मिक्स रिएक्शन

अपने इंक्रेडिबल स्टाइल की वजह से सेलिब्रिटी इंफ्लूएंसर कोमल पांडे फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं। साथ ही जब वह लुक्स क्रिएट नहीं कर रही होती हैं तब वह सोशल मीडिया पर फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रही होती हैं और अक्सर अपने पार्टनर सिद्धार्थ बत्रा के साथ दिखाई देती हैं और आज भी कुछ अलग नहीं है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोमल ने हाल ही में एक अनाउंसमेंट किया है और बताया है कि वह अपने पार्टनर सिद्धार्थ बत्रा के साथ नई जर्नी की शुरुआत कर ही हैं। अपनी इस सीक्रेट जर्नी पर टोस्ट रेज करते हुए कोमल ने लिखा, ”आखिरकार हम साथ में अपनी बड़ी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं (हम आप सभी को इसके बारे में जल्द ही बताएंगे)। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी मुलाकात एक एंजल से होगी। मेरे पंखों के पीछे की हवा तुम हो, साथ में कई चैप्टर्स की शुरुआत करने के लिए चीयर्स।”

कोमल की इस पोस्ट को देखकर कुछ फैंस कंवेंस हो गए हैं कि लवबर्ड्स ने सीक्रेटली सगाई कर ली है वहीं कुछ अन्यों को लग रहा है कि दोनों साथ में एक वेंचर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां देखें:

वैसे अभी कोमल और सिद्धार्थ ने ये कंफर्म नहीं किया है कि उनकी साथ में ये बड़ी उपलब्धि क्या है लेकिन हम कपल को साथ में ग्लो करते हुए और ग्रो करते हुए देखकर काफी खुश हैं।

ADVERTISEMENT

कोमल और सिद्धार्थ की लव स्टोरी

कोमल और सिद्धार्थ की लव स्टोरी दोनों की पर्सनेलिटी की तरह ही काफी इंट्रस्टिंग है। दोनों की मुलाकात 2016 में गुरुग्राम में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी और उस वक्त कोमल रिलेशनशिप में थी। दोनों जल्द ही बहुत अच्छे दोस्त बन गए और बाद में दोनों के फैशन के प्रति प्यार ने दोनों को साथ में ग्रो करने का मौका दिया। कपल ने 2019 में अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की थी। हम दोनों को उनकी इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

08 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT