बॉलीवुड में इस समय खुशियों का दौर है। सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बीच अब बॉलीवुड जगत से एक और बड़ी खुशखबरी आ रही है। शादी के छह महीने बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके पति अंगद बेदी (Angad Bedi) अपनी ज़िंदगी के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं।
नेहा धूपिया ने 18 नवंबर की सुबह मुंबई के खार स्थित वीमेन्स हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। यह कपल बेहद बेसब्री से अपनी ज़िंदगी के इस नए पड़ाव का इंतज़ार कर रहा था। जहां नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी को खूब एंजॉय किया, वहीं उनके पति अंगद बेदी भी हर पड़ाव पर उनका साथ निभाते नज़र आए थे।
देखिए नेहा धूपिया के बेबी शॉवर की सभी तस्वीरें
नेहा धूपिया की बेबी शॉवर सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी जाने- माने लोगों ने शिरकत की थी।
नेहा धूपिया बॉलीवुड की सबसे ऐक्टिव एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं।
प्रेगनेंसी फैशन – नेहा धूपिया का हर लुक है हिट
पिछले कुछ समय से उन्होंने भले ही किसी बॉलीवुड फिल्म में कोई बहुत बड़ी भूमिका न निभाई हो पर वे रियलिटी शोज़ में काफी ऐक्टिव रही हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी नेहा ने काम से ब्रेक नहीं लिया था और बेहद खूबसूरती से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आई थीं। नेहा धूपिया का प्रेगनेंसी फैशन भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के अफेयर की चर्चा नवंबर 2017 में शुरू हुई थी, उस समय ये दोनों क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घटगे के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे। हालांकि, इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था। मई में अचानक शादी कर अंगद और नेहा ने सभी को सभी को चौंका दिया था। कुछ समय पहले नेहा के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अंगद बेदी ने खुलासा किया था कि नेहा अपनी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं।
शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, पति अंगद बेदी ने किया खुलासा
नेहा धूपिया और अंगद बेदी को बधाई!
ये भी पढ़ें –
इन रस्मों से संपन्न हुई दीपिका- रणवीर की कोंकणी और सिंधी वेडिंग
शाहिद कपूर के घर आया नन्हा मेहमान
Happy Children’s Day : दिल जीत लेंगे एंटरटेनमेंट जगत के ये क्यूट किड्स