हमारे देश की ट्रैडीशनल रेसिपी है गोंद के लड्डू। बेहद स्वादिष्ट गोंद के लडडू शरीर को ताकत देने और सर्दी के बचाने के लिए खाए जाते हैं। यही वजह है कि गोंद के लडडू महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद खिलाये जाये हैं। इसके अलावा गोंद के लड्डू सर्दी के मौसम में कमर दर्द से राहत पाने के लिये भी खाए जाते हैं। हम यहां खानदानी राजधानी के कॉरपोरेट शेफ महाराज जोधाराम चौधरी की गोंद के लडडू बनाने की आसान सी रेसिपी आपको सिखा रहे हैं।
गोंद के लडडू बनाने के लिए सामग्री
खाने वाली गोंद 3 बड़े चम्मच
देसी घी 4 1/2 बड़े चम्मच
ADVERTISEMENT
गेंहू का आटा 1 1/4 कप
चीनी पिसी हुई ½ कप
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
अतिरिक्त घी तलने के लिए
ADVERTISEMENT
गोंद के लडडू बनाने की विधि
- करीब 3½ बड़े चम्मच घी को एक कड़ाही या फिर चौड़े नॉनस्टिक पैन में गर्म करें। अब इसमें गेंहू का आटा डालें और इसे मध्यम ऑच पर अच्छी तरह से करीब 6 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भून लें। अब इसे ठंडा होने के लिए एक ओर रख दें।
- एक कड़ाही में डीप फ्राइंग के लिए घी को गर्म करें और इसमें गोंद को तब तक फ्राइ करें जब तक कि इसके दाने फूल न जाएं। फ्राइ होने के बाद गोंद को एक ओर रख दें।
- अब एक बर्तन में पिसी चीनी, फ्राईड गोंद, इलायची पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी और भुने हुए आटे को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस मिक्सचर में से अपने अंदाज़ से कुछ हिस्सा लेकर गोल-गोल लडडू बनाकर एक कंटेनर में रख दें और सर्दियों भर खाएं।
इसे भी देखें-
05 Jan 2018