जन्माष्टमी के दिन देश में बहुत सी जगहों पर दही हांडी समारोह का आयोजन किया जाता है। दही हांडी का यह समारोह खासतौर पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस भव्य समारोह को लेकर युवाओं में खासा जोश देखा जाता है जो महीनों पहले से इस दही हांडी समारोह की तैयारी में लग जाते हैं।
सामान्य रूप से इस समारोह से पहले एक मिट्टी की हांडी में दही, मक्खन, शहद, फल आदि रख दिए जाते हैं। इस दही हांडी को जमीन से 30-40 फुट ऊपर टांग दिया जाता है। इस दही हांडी को फोड़ने की कोशिश करने के लिए बहुत सी टोलियां इकट्ठी होती हैं, जिनमें शामिल युवाओं को गोविंदा कहा जाता है। जगह- जगह लगने वाली इन दही हांडी को फोड़ने के लिए अनेक कंपनियां और संस्थाएं लाखों के इनाम की घोषणा करते हैं। दही हांडी फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियां एक-दूसरे के कन्धे पर चढ़कर पिरामिड बना लेते हैं। पिरामिड में सबसे ऊपर चढ़ने वाला व्यक्ति दही हांडी को तोड़ देता है और इनाम हासिल करता है।
Almost 3,000 women participate in #DahiHandi only in Maharashtra. How cool is that? pic.twitter.com/9ufSh3le7H
— The Quint (@TheQuint) September 1, 2018
लड़कों की जगह लड़कियां बनी गोविंदा
इस बार एक खास बात यह हुई है कि दही हांडी तोड़ने के लिए लड़कों के साथ- साथ लड़कियों की भी टीम बनी जहां लड़कियां गोविंदा कहलाई। कई जगहों पर लड़कों की टीम में शामिल इन गोविंदा बनी लड़कियों ने भी दही हांडी तोड़कर इनाम हासिल किया है। देखें यह वीडियो –
Check out my dahi handi video on tiktok …. make duets using #smitagondkar #dahihandi #gogogovinda #tiktok pic.twitter.com/IQjAKJ6f9H
— Smita Gondkar (@SmitaGondkar) September 3, 2018
गोविंदा और पिरामिड
दरअसल दही हांडी तोड़ने की यह परंपरा काफी पुरानी है और इसमें जो भी टीम गोविंदा बनती हैं, उन्हें दही हांडी तक पहुंचने के लिए पिरामिड बनाना होता है।
#Watch: Girls from #Vikhroli take part in eco-friendly #DahiHandi in #Dadar; aim at celebrating the occasion with no sound pollution and less number of tiers to avoid accidents. pic.twitter.com/UGTJQoyl7j
— Mumbai Mirror (@MumbaiMirror) September 3, 2018
पिरामिड बनाने की तकनीक
पिरामिड बनाने के लिए गोविंदा बनी लड़कियों की कई लेयर बनानी पड़ती हैं। और इन लेयर्स को बनाने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस वीडियो में लड़कियां इस तकनीक के बारे में बता रही हैं।
#Watch: Women #GovindaPathak practice for #DahiHandi in the city pic.twitter.com/JXRmppamNJ
— Mumbai Mirror (@MumbaiMirror) September 1, 2018
महिला गोविंदा का कमाल
इस महिला गोविंदा का कमाल देखिये,जिसने दही हांडी को फोड़कर लोगों के दिल के साथ- साथ जीत लिया ढेर सारा इनाम –
Congratulationssssssss @SmitaGondkar You did it…our lady govinda is rocking at Thane…😍👏👏👏👏#DahiHandi pic.twitter.com/Zgzup4vHVn
— Neelima Kulkarni (@starneelima) September 2, 2018
इन्हें भी देखें –
1. जानें नटखट कान्हा के जन्म महोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का सही विधि विधान
2. #मेरा पहला प्यार: राधा- कृष्ण की ही तरह था कभी न भूलने वाला वो मासूम सा प्यार
3. लड़कियों को जरूर जानना चाहिए इस खूबसूरत वीडियो में छिपा मैसेज