ADVERTISEMENT
home / Diet
Desi Ghee Khane ke Fayde | घी खाने के फायदे

Ghee Khane ke Fayde | सुबह खाली पेट देसी घी खाने के फायदे और नुकसान

भारत में खान-पान के मामलों में घी के फायदे और घी खाने के फायदे (ghee khane ke fayde) को नकारा नहीं जा सकता है। जहां एक तरफ घी के तड़के मात्र से दाल और कढ़ी का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं दूसरी तरफ यही घी कई तरह की स्वास्थ्य व सौंदर्य समस्याओं का निदान भी करता है। घी के सेवन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी फैली हुई हैं, जिसकी वजह से आज की जेनरेशन कई बार इसके सेवन से बचने लगती है। जहां कुछ लोग घर में घी desi ghee बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग गाय का घी (cow ghee) फायदेमंद मानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ghee khane ke fayde aur nuksan घी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें। 

Desi Ghee Khane ke Fayde | घी खाने के फायदे

आयुर्वेद की दुनिया में घी को औषधि के बराबर दर्जा दिया गया है। खान-पान के अलावा पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किए जाने वाले घी को काफी सात्विक माना जाता है। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही घी दिमाग को शांत रखने और पाचन क्रिया को सुचारु बनाए रखने के काम भी आता है। घर के बने घी की महक और स्वाद भी लाजवाब होता है। कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि घी खाने के फायदे (ghee khane ke fayde) क्या हैं? क्या घी खाने से सेहत को लाभ पहुंचता है? जानिए, अच्छी सेहत के लिए घी के फायदे।

घी खाने के फायदे

Weight Gain | वजन बढ़ाने में सहायक

घी दुर्बल लोगों के लिए विशेष रूप से काफी फायदेमंद माना जाता है। घी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपका वज़न बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

For Digestion | पाचन के लिए

पेट की परत को ठीक कर घी आपकी पाचन क्रिया को सुचारु बना सकता है। यह आंतों की कोशिकाओं को पोषण देता है और सूजन को भी कम करता है, जिससे व्यक्ति के शरीर की पाचन क्रिया ठीक रहती है।

ADVERTISEMENT

Cure Gout | गठिया दूर भगाए

किसी भी तरह के सूजन वाले रोग से ग्रस्त लोगों को अपनी डाइट में घी ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है, जो सूजन को कम कर सकता है। सख्त जोड़ों पर घी की मालिश करने से सूजन और गठिया की कठोरता से बचा जा सकता है।

Healing Mouth Ulcer | ठीक होता मुंह का अल्सर

मौखिक यानि मुंह में होने वाले अल्सर और जलन में राहत पहुंचाने के लिए ऑयल पुलिंग विधि का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें घी से व्यक्ति के गले को साफ किया जा सकता है।

For Herbal Smoking | हर्बल धूम्रपान के लिए 

कुछ लोगों को अक्सर कफ की शिकायत होती है। आयुर्वेद हर्बल स्मोकिंग प्रोसेस में घी का इस्तेमाल एक घटक के तौर पर किया जाता है, जिससे कफ की परेशानी से निजात पाई जा सकती है।

Khali Pet Ghee Khane ke Fayde | सुबह खाली पेट देसी घी खाने के फायदे

सुबह खाली पेट देसी घी खाने के फायदे (khali pet ghee khane ke fayde) कई मिलते हैं। खराब आहार, तनाव या नींद की कमी, गतिहीन जीवन शैली, एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग आंत के अस्वस्थ होने के प्रमुख कारण हैं अपने दिन की शुरुआत घी से करने से आपका पाचन तंत्र साफ हो सकता है और कब्ज के लिए अद्भुत काम कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, घी छोटी आंतों की अवशोषण क्षमता में सुधार करता है। 

ADVERTISEMENT

Pregnancy me Ghee Khane ke Fayde | प्रेगनेंसी में घी खाने के फायदे 

एक गर्भवती महिला को एक सामान्य व्यक्ति की तुलना में प्रतिदिन कम से कम 200-300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। घी उन अतिरिक्त कैलोरी को स्वास्थ्यप्रद तरीके से प्रदान कर सकता है। pregnancy me ghee khane ke fayde गर्भावस्था में घी खाने के फायदे हैरान कर देने वाले होते हैं। देसी घी के लड्डू जैसी मिठाइयाँ निश्चित रूप से गर्भावस्था के दौरान आपके मीठे खाने की क्रेविंग को कम कर सकते हैं। देसी घी के साथ खाना पकाने से भी पोषण की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही बड़े बुज़ुर्गों की माने तो प्रेगनेंसी में घी का सेवन करने से नार्मल डिलीवरी के चान्सेस भी बढ़ जाते हैं। 

Pregnancy me Ghee Khane ke Fayde
प्रेगनेंसी में घी खाने के फायदे 

Ghee Shakkar Khane ke Fayde | घी शक्कर खाने के फायदे 

भारतीय घरों में अक्सर जब कोई अच्छी और शुभ बात कह दे तो लोग कहते हैं ‘तुम्हारे मुंह में घी शक्कर’। मगर क्या आप जानते हैं कि घी शक्कर खाने के फायदे (Ghee Shakkar Khane ke Fayde) भी कई हैं। जी हां, घी और चीनी का मिश्रण सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मिश्रण शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत फायदेमंद होता है। दोपहर के भोजन में घी में चीनी मिलाकर खाने से ना सिर्फ खाना पचने में मदद मिलती है। साथ ही यह भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है।

Ghee Bura Khane ke Fayde | घी बूरा खाने के फायदे 

चीनी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। लेकिन बहुत कम लोग, कम से कम भारत में, बिना चीनी डाले चाय या कॉफी पी सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए, एक स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्प है: देसी ‘खंड’ यानी बूरा। क्या आप जानते हैं, एक साथ Ghee Bura Khane ke Fayde घी बूरा खाने के फायदे भी हैं। जी हां, दोनों का मिश्रण शरीर पर कमाल का काम करता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ने देता। 

Gud aur Ghee khane ke Fayde | घी गुड़ खाने के फायदे

गुड़ में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाते हैं। इसमें लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी और सी होता है। दूसरी ओर, घी फैटी एसिड और ए, ई और डी जैसे विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा, इसमें विटामिन के भी होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। घी गुड़ खाने के फायदे gud aur ghee khane ke fayde शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह आयरन की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं। 

ADVERTISEMENT

Doodh aur Ghee Peene ke Fayde | दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे और नुकसान

दूध में देशी घी मिलाकर पीने के फायदे (dudh me ghee khane ke fayde) आपको हैरान कर सकते हैं। दरअसल, घी और दूध कई लाभों से भरपूर सुपरफूड हैं। ये दोनों हमारे लिए पोषक तत्वों और अच्छे स्वास्थ्य के समृद्ध स्रोत हैं। जबकि घी दूध से प्राप्त होता है, ऐसे में आप दूध में घी के फायदे उठा सकते हैं और इस शक्तिशाली स्वास्थ्य बूस्टर को पी सकते हैं।

Hing aur Ghee ke fayde | हींग और घी के फायदे

हींग और घी के फायदे (hing aur ghee) शायद ही अपने सुने होंगे। मगर इन दोनों का मिश्रण अपने साथ कई फायदे लेकर आता है। ये पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने करने के साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं अगर आपके सर में काफी दर्द रहता है तो भी हींग और घी के फायदे इसमें आपको रहत दिला सकते हैं। 

Kali Mirch aur Ghee ke Fayde | काली मिर्च और घी के फायदे

घी और काली मिर्च जैसी सुपर सामग्री को अक्सर अपच और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में जाना जाता है। हर भारतीय घर में ये बेहतरीन सामग्रियां हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ रखा जाता है, तो काली मिर्च और घी के फायदे )ghee or kali mirch khane ke fayde) शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम कर सकते हैं। घी और काली मिर्च एक साथ पाचन, प्रतिरक्षा और पूरे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। 

Doodh mei Haldi aur Ghee mila kar Peene ke Fayde | दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के फायदे

दूध हल्दी तो आपने बहुत पिया होगा मगर क्या अपने कभी दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के फायदे (Doodh mei Haldi aur Ghee mila kar Peene ke Fayde) के बारे में सुना है? जी हां, ये मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इतना ही नहीं दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने स्किन भी हेल्दी बानी रहती है। 

ADVERTISEMENT
Doodh mei Haldi aur Ghee mila kar Peene ke Fayde
दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के फायदे

Chai mei Ghee Dalkar Peene ke Fayde | चाय में घी डालकर पीने के फायदे

चाय में घी डालकर पीना नए ज़माने की डाइट है। यह वजन घटाने के लाभों के लिए कीटो-अप्रूव प्रक्रिया है। अपनी सुबह की गर्म चाय में एक चम्मच घी मिलाने से आपकी त्वचा को नमी मिलती है और आप भीतर से चमकते रहते हैं। घी में मौजूद सीएलए बेली फैट को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा ओमेगा-3 और ओमेगा-6 वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। सुबह की चाय में घी बालों की गुणवत्ता और बनावट में भी सुधार कर सकता है। सुबह-सुबह चाय में घी डालकर पीने के फायदे (Chai mei Ghee Dalkar Peene ke Fayde) आपके मूड को खुशनुमा बना सकते हैं और मूड को अच्छा बनाये रखने वाले हार्मोन का उत्पादन करने के लिए मस्तिष्क की कोशिकाओं और तंत्रिका कनेक्शन को सक्रिय करते हैं।

Daal mei Ghee ke Fayde | दाल में घी खाने के फायदे

भले ही घी खाने से आज की जनरेशन मुंह बनाती हो, इसके बावजूद कई भारतीय घरों में आज भी बिना घी के दाल का स्वाद फीका ही लगता है। दाल में घी खाने के फायदे (Daal mei Ghee ke Fayde) भले ही कम पता हो लेकिन दाल में अपने अनुसार कितना घी डालना है ये सबको पता होता है। दरअसल, दाल में घी डालकर सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र सुधरा रहेगा। वहीं इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा। 

Anda aur Ghee ke Fayde | अंडा और घी खाने के फायदे

कभी आपने घी में एग करी बनाकर खाई है या फिर ऑयल की जगह क्या कभी आपने ऑमलेट में घी का प्रयोग किया है? अगर नहीं तो आज से ही ऐसा करना शुरू कर दीजिये। क्योंकि अंडा और घी खाने के फायदे Anda aur Ghee ke Fayde आपको हैरान कर देंगे। अंडे अपने आप में उच्च पोषण मूल्य रखते हैं, और जब घी में पकाया जाता है, तो यह एक ही समय में स्वस्थ और स्वादिष्ट होता है। 

Ling par Ghee Lagane ke Fayde | लिंग पर घी लगाने के फायदे

घी के इतने फायदे तो हमने आपको बता दिए, मगर क्या आप जानते हैं, लिंग पर घी लगाने के फायदे (Ling par Ghee Lagane ke Fayde) भी हैं। जी हां, लिंग पर घी लगाने से त्वचा न सिर्फ कोमल व नरम बानी रहती है बल्कि किसी प्रकार की एलर्जी और खुजली से भी बचाता है। साथ ही लिंग पर होने वाले किसी भी तरह के संक्रमण से भी लड़ने में घी पूरी तरह से सक्षम होता है।  

ADVERTISEMENT

Cow ka ghee khane ke fayde | गाय का घी खाने के फायदे

Cow ka ghee khane ke fayde
गाय का घी खाने के फायदे

घी बनाने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग किया जा सकता है, उसी में से एक है गाय का घी। घर के बड़े-बुज़ुर्गों से आपने अक्सर गाय के घी के फायदे और नुकसान के बार में सुना होगा। आयुर्वेद में गाय के घी को अमृतम के रूप में जाना जाता है, और इसमें A2 सामग्री होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के मुद्दों के इलाज में बहुत उपयोगी है। यही वजह है कि गाय का घी आपके दैनिक आहार का एक हिस्सा होना चाहिए। हम यहां आपको गाय का घी खाने के फायदे (Cow ka ghee khane ke fayde) बता रहे हैं। 

– एसिडिटी और पाचन में सुधार करता है। 

– विभिन्न आयुर्वेदिक योगों में उपयोग किया जाता है

– तनाव, चिंता, कैंसर, मधुमेह के खतरे को कम करने और प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद करता है

ADVERTISEMENT

– गर्भावस्था के दौरान गाय के घी का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें। 

– यह शरीर में ओजस और सात्विक गुणों को बढ़ाता है।

Bakri ka Ghee Khane ke Fayde | बकरी का घी के फायदे

Bakri ka Ghee Khane ke Fayde
बकरी का घी के फायदे

बकरी का घी के फायदे (Bakri ka Ghee Khane ke Fayde) एक से बढ़कर एक हैं। बकरी का घी खाना पकाने के लिए सबसे सुरक्षित वसा में से एक है क्योंकि यह उच्च तापमान पर अन्य तेलों की तुलना में काफी बेहतर प्रतिरोध करता है। यहाँ जानिए बकरी का दूध आपको किस तरह से फायदा पंहुचा सकता है। 

– घी का उपयोग सदियों से भारतीय चिकित्सा (आयुर्वेद) में किया जाता रहा है। 

ADVERTISEMENT

– इसका उपयोग अल्सर, कुपोषण, कब्ज और त्वचा की समस्याओं के उपचार में भी किया जाता है।

– सूजन को कम करने के लिए बकरी का घी के फायदे देखे जा सकते हैं। 

– बकरी के घी के इस्तेमाल से हड्डियों को फायदा हो सकता है। 

– बकरी के घी से होने वाले फायदों में बेहतर मेटाबॉलिज्म भी शामिल है। 

ADVERTISEMENT

– यह पचाने में आसान है और मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार भी करता है। 

Bhains ke Ghee Khane ke Fayde | भैंस के देसी घी के फायदे

Bhains ke Ghee Khane ke Fayde
भैंस के देसी घी के फायदे

कुछ लोग कहते हैं कि भैंस का घी अच्छा है, तो कुछ का कहना है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन ये दावे नहीं बल्कि लोगों की राय मात्र हैं। अगर हम गाय के घी से तुलना करें तो भैंस के दूध से बना घी अधिक पौष्टिक होता है। भैंस के देसी घी के फायदे (Bhains ke Ghee Khane ke Fayde) जानकर आप तुरंत इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। 

– भैंस के घी में बीटा-कैरोटीन होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है और मानव शरीर में विटामिन ए का सोर्स है। 

– घी में स्वस्थ फैटी एसिड होते हैं, जैसे सीएलए, ओमेगा -3, और वसा में घुलनशील विटामिन डी, ई, और के।

ADVERTISEMENT

– भैंस के दूध से मिलने वाला घी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

– इसमें ब्यूटिरिक एसिड होता है, एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड जो पाचन में मदद करता है, सूजन को कम करता है और कब्ज की जलन को कम करता है। 

– भैंस का घी प्रकृति में हाइड्रेटिंग है। 

Dalda Ghee ke Fayde | डालडा घी खाने के फायदे और नुकसान

Dalda Ghee ke Fayde
डालडा घी खाने के फायदे और नुकसान

डालडा घी भारतीय घरों में एक लोकप्रिय उत्पाद है। यह वनस्पति घी दूध से बने पारंपरिक घी का एक विकल्प है। क्योंकि ये घी वनस्पति तेलों का उपयोग करके बनाया जाता है इसलिए इसे “वनस्पति घी कहा जाता है। पारंपरिक घी के विपरीत डालडा घी में ट्रांस फैट होता है। बात करें डालडा घी खाने के फायदे और नुकसान की तो Dalda Ghee ke Fayde कम और नुकसान ज्यादा हैं। वनस्पति घी में ट्रांस वसा की उच्च मात्रा होती है जो न तो स्वस्थ है और न ही सुरक्षित है। ट्रांस फैटी एसिड कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) को बढ़ाता है और उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन की एकाग्रता को कम करता है। जिसका अर्थ है, यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल का दौरा, दिल की अन्य समस्याएं, मधुमेह और कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENT

Nabhi me Ghee ke Fayde | नाभि में घी लगाने के फायदे

Nabhi me Ghee ke Fayde
नाभि में घी लगाने के फायदे

नाभि पर घी (Ghee in Belly Button) लगाने का चलन सदियों से चला आ रहा है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में घी का प्रयोग विभिन्न प्रकार की औषधियों के निर्माण में किया जाता है। घी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन नाभि पर मालिश करने पर घी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है, यहां जानिए Nabhi me Ghee ke Fayde नाभि में घी लगाने के फायदे। 

– घी से नाभि की मालिश करने से त्वचा में निखार आता है।

– अपने नाभि में घी लगाने से बालों गुणवत्ता में भी सुधार करने में मदद मिलती है और आपके बालों में चमक आती है। 

– नाभि पर घी लगाने से निश्चित रूप से आपको जोड़ों के दर्द से उबरने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENT

– घी कब्ज से राहत दिलाता है और आप एक हफ्ते में परिणाम देख पाएंगे। यह लंबे समय तक पेट दर्द को ठीक करने में भी मदद करता है।

Nak me Ghee Dalne ke Fayde | नाक में घी डालने के फायदे और नुकसान

Nak me Ghee Dalne ke Fayde
घी डालने के फायदे और नुकसान

देसी घी एक अभूतपूर्व सामग्री है जिसका उपयोग विभिन्न घरेलू उपचारों में किया जा सकता है। गाय के घी की 2-3 बूंदें रात और/या सुबह (नाश्ते से आधा घंटा पहले) नाक में डालें। इस आयुर्वेद चिकित्सा को नस्य उपचार कहा जाता है और इसे आयुर्वेद विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही किया जाना चाहिए। Nak me Ghee Dalne ke Fayde नाक में घी डालने के फायदे और नुकसान हम आपको यहां बता रहे हैं। 

– यह उपाय मुख्य रूप से सर्दी, साइनस का इलाज है क्योंकि यह थेरेपी आपके नाक, गले और सिर को जोड़ती है।

– यह आपकी गर्दन की मांसपेशियों, गले और नाक को चिकनाई देने में मदद करता है।

ADVERTISEMENT

– यह शरीर के कई दर्द जैसे सिरदर्द, माइग्रेन और सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस को ठीक करने में मदद करता है।

– आंखों की दृष्टि में सुधार करने में मदद कर सकती है। यह स्मृति सुधार और एकाग्रता में भी मदद कर सकता है।

– जैसा कि हम एक महामारी के बीच में हैं, हम सभी अपनी प्रतिरक्षा के बारे में चिंतित हैं। यह उपाय आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है और आपको मौसमी वायरल और बुखार से बचाता है।

Ghee Benefits for Skin in Hindi | चेहरे पर घी लगाने के फायदे

Ghee Benefits for Skin in Hindi
चेहरे पर घी लगाने के फायदे

स्वास्थ्य के लिए घी के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं और अपनी रोज़ाना की डाइट में उसका इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही घी हमारी त्वचा की सेहत को भी दुरुस्त रखता है। चेहरे की नमी बरकरार रखने के साथ ही घी का इस्तेमाल त्वचा के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरे से लेकर होंठों तक के लिए घी काफी लाभदायक माना जाता है। इसका इस्तेमाल ड्राई स्किन वालों के लिए खासतौर पर काफी हितकर रहता है। 

ADVERTISEMENT

Applying Ghee on Face Overnight in Hindi | रात को चेहरे पर घी लगाने के फायदे

नींद पूरी न हो पाने और अत्यधिक तनाव लेने की स्थिति में आंखों के नीचे काले घेरे बन जाना स्वाभाविक है। डार्क सर्कल्स की समस्या से बचने के लिए रात को सोने से पहले शुद्ध देसी घी की कुछ बूंदों से अपनी आंखों के आस-पास की त्वचा पर मालिश करें और सुबह उठने के बाद साफ पानी से धो लें।

Sar mei Ghee Lagane ke Fayde | सिर में देसी घी लगाने के फायदे 

Sar mei Ghee Lagane ke Fayde
सिर में देसी घी लगाने के फायदे

घी के स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी फायदों की तरह ही बालों के लिए भी घी के फायदों को नकारा नहीं जा सकता है। आज के समय में जब हर चीज़ में मिलावट पाई जाती है तो हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा नैचुरल चीज़ों से युक्त चीज़ों का इस्तेमाल करें। अगर आप बालों संबंधी किसी भी समस्या से परेशान हैं और उनकी सेहत को लेकर चिंतित भी तो जानिए कि घी से बालों को किस तरह से फायदा मिल सकता है।

बालों में घी कैसे लगाएं

प्रदूषण और केमिकल युक्त पदार्थों का लगातार इस्तेमाल हमारे बालों को रूखा और बेजान बना देता है। इसकी वजह से बालों में रूसी, उनके दोमुंहे होने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। जानिए, बालों में घी लगाने के फायदे।

1. बालों में रूसी हो जाने की स्थिति में बालों की जड़ों में घी और बादाम के तेल से मालिश करने से रूसी को खत्म किया जा सकता है। 

ADVERTISEMENT

2. अगर दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हों तो एक चम्मच घी को गर्म करें और दोमुंहे बालों पर लगा लें, फिर 1 घंटे बाद बाल धो लें।

3. घी में अनरिफाइंड फैट पाया जाता है, जो बालों को चमकदार बनाता है। 

4. बालों के रूखेपन को खत्म करने के लिए जैतून के तेल की कुछ बूंदों में ज़रा सा देसी घी मिलाकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण से सिर की मसाज करें और लगभग 15 मिनट बाद बाल धो लें। इससे वे मुलायम भी बनते हैं। 

5. बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए घी में आंवला या प्याज का रस मिला लें और फिर उससे बालों की मालिश करें। 15 दिनों में एक बार ऐसा करने से बाल लंबे और खबसूरत बन सकते हैं।

ADVERTISEMENT

6. अगर आप बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करना चाहते हैं तो घी को हल्का गुनगुना करें और 20 मिनट तक उससे बालों की मसाज करने के बाद उनमें नींबू का रस लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद बाल धो लें। 

Kapoor aur ghee ke fayde | घी और कपूर के फायदे

Kapoor aur ghee ke fayde
घी और कपूर के फायदे

कपूर और घी का एक साथ सेवन करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। सिर दर्द से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप घी और कपूर के फायदे (kapoor aur ghee ke fayde) उठा सकते हैं। घर में कपूर और घी का दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसके अलावा अगर आप कपूर और घी का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाते हैं तो संक्रमण दूर हो सकता है। कपूर और घी का एक साथ सेवन करने से आपकी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

– अगर आपको सोने में परेशानी हो रही है तो अपने कमरे में कपूर और घी का दीपक रखें। इससे आपके दिमाग को शांति मिलेगी और आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर होगा। जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है।

– कपूर और गाय के घी को सूंघने से साइनस की समस्या से राहत मिलती है।

ADVERTISEMENT

– अगर आपको चोट के कारण सूजन आ रही है तो कपूर और घी के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है। कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए कपूर को गाय के घी में मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। 

Aankh mein Ghee Lagane ke Fayde | आंख में घी लगाने के फायदे

Aankh mein Ghee Lagane ke Fayde
आंख में घी लगाने के फायदे

घी को ज्यादातर रसोई की सामग्री माना जाता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए शुद्ध गाय के घी के चमत्कारी फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आयुर्वेद सर्वोत्तम नेत्र उपचार की सिफारिश करता है, जिसे “नेत्र-तर्पण” के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है आंखों के स्वास्थ्य को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने के लिए नेत्र स्नान। हम यहां आपको आंख में घी लगाने के फायदे (Aankh mein Ghee Lagane ke Fayde) बताने के साथ ये भी बता रहे हैं कि इसे आंखों में लगाना कैसे है। 

– पैरों के तलवों में शुद्ध घी लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। नियमित रूप से थोड़ा घी मलें और स्वास्थ्य लाभ देखें। 

– शुद्ध गाय का घी विटामिन ए का एक समृद्ध स्रोत है जो किसी के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है और आपके आहार में इसका नियमित सेवन, आंखों की रौशनी में सुधार करता है। 

ADVERTISEMENT

– शुद्ध गाय के घी का हाइड्रेटिंग गुण आंखों में लैक्रिमल ग्रंथियों को सक्रिय रखता है और यह ड्राई आई सिंड्रोम को कम करता है।

Ghee Kaise Khaye | घी खाने के तरीके

Ghee Kaise Khaye
घी खाने के तरीके

 घी को तेल और मक्खन से अधिक फायदेमंद और स्वादिष्ट माना जाता है। कई घरों में रोज़ाना के नाश्ते से लेकर खाने तक में घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको घी का सेवन करने के तरीके (ghee khane ka sahi tarika) पता चल जाएंगे तो आप उससे मिलने वाले फायदों का सही इस्तेमाल उठा सकते हैं। जानिए, How to Eat Ghee in Hindi घी खाने के तरीके।

1. अगर आप दाल या सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें मक्खन डालते हैं तो अब से उसकी बजाय घी डालना शुरू कर दीजिए।

2. गर्म सूप में घी डाल कर लेने से उसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

ADVERTISEMENT

3. अगर आप चाहें तो सुबह चाय या कॉफी पीने से पहले एक चम्मच घी का सेवन कर सकते हैं।

4. दाल के साथ ही चावल में भी एक चम्मच घी मिलाने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 

5. अपनी रोटी पर घी लगाएं और चाहें तो परांठे भी घी लगाकर सेंक सकते हैं।

6. ताज़े पॉपकॉर्न पर पिघला घी डालकर खाने से वे बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

ADVERTISEMENT

7. लहसुन व अन्य मसालों को तलने के लिए भी घी का प्रयोग किया जा सकता है।

8. कई बेकरी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए भी घी का उचित इस्तेमाल किया जाता है।

9. एक चम्मच शुद्ध घी में एक चम्मच पिसी चीनी और ¼ चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके बाद गर्म दूध पी सकते हैं।

10. घी, छिलके सहित पिसा हुआ काला चना और पिसी चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर लड्डू बना लें।

ADVERTISEMENT

Ghee Khane ke Nuksan | घी के नुकसान

Ghee Khane ke Nuksan
घी के नुकसान

जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह हर फायदेमंद चीज़ का अत्यधिक सेवन भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप स्वाद के चक्कर में घी का एक्सट्रा सेवन करते हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी के बावजूद घी के सेवन पर रोक नहीं लगाते हैं तो घी के नुकसान हो सकते हैं। जानिए, घी के नुकसान।

1. कई बार घी का अत्यधिक सेवन कर लेने से पेट में भारीपन होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो एक कप गर्म पेय या छाछ का सेवन कर लें।

2. सर्दी या कफ होने की अवस्था में घी का ज्यादा सेवन न करें।

3. कई बार घी का अत्यधिक सेवन अपच या दस्त की समस्या बन सकता है।

ADVERTISEMENT

4. घी खाने से कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो घी का सेवन करने के बाद एक कप गर्म पानी पी लें और अगर भोजन में घी डाला गया है तो उसे गर्म ही खाएं।

5. घी के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु का वजन सामान्य से अधिक बढ़ सकता है। 

6. गर्भावस्था के अंतिम हफ्तों में घी के अधिक सेवन या फिजिकल एक्टिविटीज़ में कमी आ जाने से डिलीवरी के समय दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटीज़ करते रहें।

7. जॉन्डिस या लीवर से जुड़ी कोई बीमारी होने पर घी के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

ADVERTISEMENT

8. गर्भवती महिलाओं के ठंड, अपच या कब्ज होने की स्थिति में उन्हें घी नहीं खाना चाहिए।   

घी से जुड़े सवाल-जवाब – FAQ’s 

1- घी की तासीर कैसी होती है?

जवाब- घी की तासीर आमतौर पर ठंडी होती है। इसीलिए एसिडिटी की समस्या से ग्रस्त लोगों को घी खाने की सलाह दी जाती है।

2- सुबह खाली पेट देसी घी खाने के क्या फायदे हैं?

ADVERTISEMENT

जवाब- रोज़ाना सुबह खाली पेट देसी घी खाने से त्वचा की चमक बढ़ती है, नमी बरकरार रहती है, समय से पहले उम्र बढ़ने से रुकती है, यह मोटापा घटाता है और बाल भी मज़बूत होते हैं।

3- देसी घी के फायदे (Desi Ghee ke Fayde) क्या हैं?

जवाब- देसी घी (desi ghee) का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है, वजन कम होता है और हॉर्मोन्स संतुलित रहते हैं।

4- साइनस में गाय का घी फायदा पहुंचाता है?

ADVERTISEMENT

जवाब- जी, बिल्कुल। गाय के घी के फायदे (cow ghee benefits) होते हैं। साइनस होने की स्थिति में घी का इस्तेमाल किया जाता है।

5- घी कब नहीं खाना चाहिए?

जवाब- कफ ये सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर घी नहीं खाना चाहिए। 

6- कौन सी बीमारी में घी नहीं खाना चाहिए?

ADVERTISEMENT

जवाब- एसिडिटी या पित्त की समस्या होने पर घी नहीं खाना चाहिए।

7- घी खाने का सही समय क्या है?

जवाब- सुबह खाली पेट घी खाने से अधिक लाभ मिलता है। 

8- घी छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह?  

ADVERTISEMENT

जवाब- bacho ko ghee khane ke fayde मिलते है। यह उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

9- घी का इस्तेमाल खाने में कैसे करें?

जवाब- आप दाल में घी मिलाकर या खाने में घी का छौंक लगाकर सेवन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें 

ADVERTISEMENT

घी का फेस पैक के फायदे 

घी आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज और नरिश करता है और आपकी त्वचा को हर तरह के डैमेज से बचाने में मदद करता है।

 Fat Food Benefits in Hindi

हम फैट खाना बिल्कुल ज्यादातर नज़रअंदाज़ ही करते हैं। जबकि हकीकत तो यह है कि जिस तरह बाकी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं, ठीक उसी तरह फैट फूड का भी हमारे खान-पान में बहुत महत्व है। 

ADVERTISEMENT

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

अपनी आवश्यकताओं और जरूरतों के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतर डाइट चार्ट होना चाहिए। इसके अलावा कुछ वजन बढ़ाने के उपाय अपनाकर भी आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। 

28 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT