ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Gautam Rode And Pankhuri Awasthy Blessed With Twins in hindi

टीवी कपल गौतम-पंखुड़ी के घर आईं डबल खुशियां, शादी के 5 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

टीवी जगत के लोकप्रिय कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो खुशियां आई हैं। गौतम और पंखुड़ी माता-पिता बन गए हैं। पंखुड़ी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। गौतम-पंखुड़ी टीवी के सबसे पॉपुलर कपल और कलाकार भी हैं। अब उनके घर में ख़ुशी का माहौल है। उनके एक बेटा और एक बेटी हुई है।

26 जुलाई की सुबह दोनों ने ये प्यारी सी खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद से ही तमाम सेलेब्स और फैंस पंखुड़ी और गौतम को दो नए नन्हें मेहमानों की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बारे में गौतम ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ट्वाइस ब्लैस्ड। वह एक बेटे और एक बेटी से ब्लैस्ड हुए हैं। 25 जुलाई 2023 

पोस्ट में कपल ने आगे लिखा, खुशी और ग्रेटिट्यूड से दिल भर गया। वह अपने चार लोगों की फैमली की जर्नी की घोषणा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया भी कहा है।

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे शादी के पांच साल बाद माता-पिता बने हैं। इनकी प्रेम कहानी एक शो के सेट पर शुरू हुई थी। एक ही शो में काम करने के दौरान डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे 5 फरवरी 2018 को शादी के बंधन में बंधे। फिर इसी साल 6 अप्रैल को दोनों ने ऐलान किया कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें, बेबी शॉवर के दौरान भी ये जोड़ी काफी चर्चा में छाई थी। पंखुड़ी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

ADVERTISEMENT

बता दें, पंखुड़ी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘मैडम सर’ जैसे टीवी शो में काम किया है। वहीं गौतम सरस्वती चंद्र और कई सीरियल्स के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

26 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT