ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
गौहर की वीडियो पर ट्रोलर ने लिखा, ‘इस्लाम में महिला की जगह…’ एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

गौहर की वीडियो पर ट्रोलर ने लिखा, ‘इस्लाम में महिला की जगह…’ एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

दुनियाभर में आज के समय में महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और अपनी खुद की पहचान बना रही हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग हैं, जो अपनी सोच को बदलने को तैयार नहीं हैं। दुनियाभर में अपना नाम बनाने वाली और सभी चुनौतियों को पार कर आगे बढ़ने वाली महिलाओं को देखने की बजाए, ये लोग आज भी उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच हाल ही में इसी तरह की सोच वाले एक शख्स ने गौहर खान (Gauhar Khan) को उनकी वीडियो पर ट्रोल किया है। 
https://hindi.popxo.com/article/gauhar-khan-and-zaid-darbar-honeymoon-trip-udaipur-pics-in-hindi

दरअसल, गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति के पैरों के बीच लेटे हुए दिखाई दे रही हैं और वीडियो में उन्होंने बहुत ही रोमांटिक गाना भी शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”इस तरह के प्यार….”.

https://hindi.popxo.com/article/take-inspiration-from-sonam-kapoor-to-up-your-accessories-game-in-hindi

गौहर के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यहां तक कि दोनों को कॉम्प्लिमेंट भी कर रहे हैं लेकिन गौहर की इस पोस्ट पर एक ट्रोलर (Troller) ने कमेंट करते हुए दुनिया में महिलाओं की सही जगह के बारे में लिखा। दरअसल, इस ट्रोलर ने लिखा कि, इस्लाम में महिलाओं की जगह मर्द के पैरों में होती है।

https://hindi.popxo.com/article/b-town-celebs–covid-19-positive-in-hindi

ADVERTISEMENT
इस पर गौहर ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया और लिखा, नहीं, इसे कंफर्ट, दोस्ती, प्यार कहते हैं। इस्लाम में महिलाओं को ना ही पुरुषों से अधिक ना ही कम बताया गया है बल्कि वो उसकी साथी होती है ताकि वो उसके दिल के करीब रह सके। कुछ बोलने से पहले पढ़ें और सीखें। इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा, ये लूजर अच्छा और तहजीब से दिए गए जवाब का हकदार नहीं है। इसलिए मैं इसे ब्लॉक कर रही हूं। और गौहर खान की इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
19 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT