ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
ameesha patel

गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल का ब्यूटी सीक्रेट है बहुत सिंपल, एजिंग के असर से दूर रहने के लिए करें ट्राई

अमीषा पटेल जब भी लाइम लाइट में आती हैं पहले से ज्यादा यंग और खूबसूरत दिखती हैं। आजकल 47 वर्षीय एक्ट्रेस अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। स्किन केयर, ब्यूटी लवर्स के लिए एक्ट्रेस की ग्लोइंग फ्लॉलेस स्किन किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह एज के साथ अपनी खूबसूरती को बनाए रखना चाहती हैं तो जान लें कि अमीषा के लेस इज मोर का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से काम करता है। एक्ट्रेस ने बहुत बेसिक बातों का ध्यान रखकर अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखा है। आइए जानते हैं क्या है एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट्स –

डीआईवाई फेस पैक

अमीषा अपने फेस के लिए महंगे फेस पैक्स की जगह घर पर बना बेसन फेस पैक यूज करती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस बेसन और हल्दी में दूध या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करती है और इसे पैक की तरह लगाती हैं। फिर इसे नॉर्मल वॉटर से धो देती हैं।

मेकअप से रहती हैं दूर

अमीषा को कैमरे के अलावा मेकअप करना ज्यादा पसंद नहीं है। उन्हें फेस को क्लींज करके बस मॉइश्चराइज यूज करना पसंद है और ऐसा ही वो अकसर करती हैं।

Gadar 2  Ameesha Patel Beauty Secrets To Follow
,साभार- इंस्टाग्राम

बालों के लिए बादाम तेल 

अमीषा अपने बाल को बादाम तेल से मसाज करना पसंद करती हैं। 

ADVERTISEMENT

बाउंस के लिए यूज करती हैं अंडे

अमीषा अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए अंडे लगाती हैं। वो अपने बाल में 15 से 20 मिनट के लिए अंडे लगाती हैं। जब बाल कड़े होने लगते हैं तो वो इन्हें धो लेती हैं।

बेसिक मेकअप

अमीषा के गो-टू-मेकअप में कलरलेस मस्कारा, लिप ग्लॉस और ब्लश शामिल है। 

पानी है मस्ट

अमीषा दिनभर में कई ग्लास पानी पीती हैं और रोजाना नारियल का पानी भी जरूर पीती हैं।

27 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT