करीना कपूर को वेडिंग गेस्ट बनने के लिए पिंक कलर पहनना लगता है हमेशा से पसंद है या ये कहें कि एक्ट्रेस को डे वेडिंग के लिए पिंक और व्हाइट का कलर कॉम्बिनेशन पहनना बहुत पसंद है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए करीना ने जहां खुद पेस्टल पिंक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर पर हेवी जरी एम्ब्रॉयडरी वर्क था, वहीं उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट करते हुए सैफ अली खान ने पिंक कुर्ते के साथ व्हाइट हाफ कोट और ट्राउजर पहना था। दोनों साथ में ट्विनिंग करते हुए बहुत स्टनिंग दिख रहे थे।
करीना की ये साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली गई है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को न्यूड मेकअप, वेट हेयर लुक में ओपन हेयर और स्टेटमेंट जूलरी से कंप्लीट किया था।
इतना ही नहीं कपल के दोनों बेटे जेह और तैमूर ने भी पिंक और व्हाइट कलर के कुर्ते पहने थे।
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब करीना और सैफ पिंक थीम आउटफिट में किसी वेडिंग में नज़र आए हों। करीना और सैफ ने आलिया और रणबीर की शादी के पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी और खुद घर में सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी में भी इसी कलर कॉम्बिनेशन में अपने लुक को प्लान किया था।
सोनम की शादी में जहां करीना ने बेबी पिंक कलर का हेवी अनारकली सूट पहना था, सैफ ने व्हाइट कलर के कुर्ता और लूज पायजामा स्टाइल किया था।
अपनी ननद सोहा अली खान की शादी के समय करीना ने आलिया की ही शादी की तरह पेस्टल पिंक साड़ी पहनी थी जिसमें व्हाइट डिटेलिंग थी। इस शादी में भी सैफ ने भी उन्हें कॉम्प्लीमेंट करते हुए व्हाइट शेरवानी और पिंक पगड़ी पहनी थी।
करीना कपूर खान और सैफ के ये वेडिंग गेस्ट लुक्स समर वेडिंग या दिन में होने वाली शादियों के लिए पिंक और व्हाइट को एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं जो हमेशा स्टाइलिश दिखने के साथ बहुत रॉयल और एलीगेंट भी दिखता है।