ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
प्रेग्नेंसी प्लान

माँ बनने की कर रही हैं प्लानिंग, तो इन फूड्स से करें तौबा

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले महिला को पूरी तरह से इसके लिए तैयार होना होता है। यदि कोई महिला पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है, तो आगे चलकर यह कॉम्प्लीकेशन्स का कारण बन सकता है। वहीं, प्रेग्नेंसी ही नहीं बच्चा प्लान करते समय भी महिलाओं को खानपान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

अगर आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो यह लेख आपके काम का हो सकता है। क्योंकि इस लेख में हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाओं को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। चलिए फिर जानते हैं कि मां बनने के लिए आपको किन फूड्स को बाय-बाय करना होगा।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान किन फूड्स से करें परहेज?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान का खास ख्याल रखने की हिदायत दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी से पहले ही महिलाओं को डाइट का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। नीचे उन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका कंसीव करने के लिए प्रयास कर रही महिलाओं को परहेज करना चाहिए।

  1. ट्रांस फैट रिच फूड आइटम्स

बेकरी प्रोडक्ट्स ज्यादातर महिलाओं को पसंद होते हैं। लेकिन यदि आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो केक, पेस्ट्री, बिस्कीट, चिप्स, फास्ट फूड आदि से दूरी बना लें। एक शोध में साफतौर से यह जानकारी मिलती है कि जिन खाद्यों में ट्रांस फैट होता है, उनका सीधा संबंध महिलाओं में इनफर्टिलिटी यानी बांझपन से होता है। ट्रांस फैट युक्त खाद्य शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ इंसुलिन के उत्पादन को बाधित करते हैं। 

ADVERTISEMENT
  1. हाई शुगर और कार्ब्स युक्त फूड
प्रेग्नेंसी प्लान
डोनट्स

हेल्दी रहने के लिए शुगर और कार्ब्स को कम से कम लेने के लिए कहा जाता है। बात जब कंसीव करने की है तब तो महिलाओं को इनसे खास दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शुगर और कार्ब्स कुछ ऐसे पोषक तत्वों के उत्पादन को बाधित करते हैं, जो फर्टिलिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। 

साथ ही, अत्यधिक मात्रा में शुगर और कार्ब्स लेने से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है। इससे ओवरीज प्रभावित होती हैं और कंसीव करने की संभावना कम होती है। खासतौर से पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं को हाई शुगर और कार्ब्स युक्त चीजों से दूर रहना चाहिए।

  1. सोया फूड्स

सोया हमारे शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है, तो उसे सॉय से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सॉय में कुछ ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो महिला के शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह ही काम करते हैं।

  1. मटर

इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, परंतु यह सच है कि प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को मटर का सेवन नहीं करना चाहिए। एक शोध में बताया गया है कि नियमित रूप से सेवन करने वाली महिलाओं की कंसीव करने की संभावना कम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मटर में भी सोयाबीन की तरह कुछ केमिकल होते हैं, जो स्पर्म को एग के साथ फर्टिलाइज होने से रोकते हैं। ये केमिकल एक तरह से नेचुरल कॉन्ट्रासेप्टिव की तरह काम करते हैं।

ADVERTISEMENT
  1. सोडा युक्त ड्रिंक्स
प्रेग्नेंसी प्लान
सोडा ड्रिंक्स

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को सोडा व हाई शुगर युक्त ड्रिंक्स से खुद को कोसों दूर रखना चाहिए। इसमें प्रिजर्वेटिव्स, फ्रुक्टोज और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स उच्च मात्रा में इस्तेमाल किए जाते हैं। ये सभी चीजें शरीर में पोषक तत्वों के संश्लेषण को प्रभावित करती हैं। इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये शरीर के लिए टॉक्सिक होती हैं।

  1. स्प्राउट्स

स्प्राउट्स को पोषक तत्वों का खदान माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही महिलाओं को स्प्राउट्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर छोड़ सकते हैं। प्रेग्नेंसी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए फ्रेश और अच्छे से पका हुआ ऑर्गेनिक खाने का सेवन करना बेहतर माना जाता है। इससे कंसीव करने की संभावना भी अधिक होती है।

  1. अल्कोहल

सीडीसी के अनुसार, जो महिलाएं प्रेग्नेंट होने की तैयारी कर रही हैं उन्हें पूरी तरह से अल्कोहल से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि इसमें मर्करी होता है, जो इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। साथ ही इसकी वजह से शरीर में विटामिन-बी की कमी हो सकती है। यह ओवुलेट या कंसीव करते समय बच्‍चे के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

उम्मीद करते हैं प्रेग्नेंसी प्लानिंग पर लिखे गया हमारा यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा। प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं के लिए लेख में बताए गए फूड आइटम्स से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। 

ADVERTISEMENT

चित्र स्रोत: Freepik

12 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT