नवरात्रि के दिनों में माता रानी की पूजा और सेवा के बाद समय आता है कन्या पूजन का। कहीं अष्टमी तो कहीं नवमी में देवी मां के भक्त अपने-अपने घरों में कंजकें बैठाते हैं और उनके खाने के बाद ही अपना व्रत तोड़ते हैं। इस दिन आप चाहती तो यही होंगी कि कन्याएं आपके घर से खुश होकर जाएं और प्लेट खाली करके भी। मगर कई बार ऐसा नहीं हो पाता है और वे खाने की चीज़ों को मात्र चख कर ही आपके घर से विदा ले लेती हैं। कभी सोचा है अापने ऐसा क्यों होता है?
अक्सर आपको लगता होगा कि ये कन्याएं सुबह से कई घरों में खा रहीं है इसलिए आपके घर आते-आते इनका पेट चुका होता है। मगर क्या कभी आपने कन्याओं के लिए अपने घर में बनने वाले खाने की चीजों की तरफ ध्यान दिया है? हमेशा से ही हम परंपरागत तरीके से उन्हें कभी हलवा-पूड़ी तो कभी दही-जलेबी खिलाते आये हैं। जबकि सच्चाई ये है कि बदलते समय के साथ अब कन्याओं की पसंद भी बदल चुकी है। अब उन्हें भी खाने में वैराइटी चाहिए होती है। यहां हम आपको बता रहें है कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में जिनका स्वाद चखकर कन्याएं आपके घर से न सिर्फ पूरी प्लेट खाली करके बल्कि खुश होकर भी जाएंगी।
चाऊमीन
जी हां सही पढ़ा आपने, चाऊमीन। आखिर अब कन्याएं नए जमाने की हो गई हैं तो आप क्यों गुज़रे जमाने में जी रही हैं। सुबह-सुबह बाजार से चाऊमीन मिलना तो मुश्किल है और वो बच्चों के स्वस्थ्य के लिए भी ठीक नहीं होती इसलिए अच्छा रहेगा कि आप इसे घर पर ही बनाएं। जिससे कन्याओं को खाने के साथ घर का स्वाद भी मिल सके।
बर्गर
कोई भी बच्चा कभी बर्गर के लिए तो मना कर ही नहीं सकता। कन्याएं भी तो बच्चियां ही होती हैं। यकीन मानिए बर्गर देखकर उनका मन खूब खाने को करेगा और वो ख़ुशी-ख़ुशी आपके घर से प्लेट खाली करके जाएंगी।
डोनट्स
मीठे-मीठे डोनट्स बच्चों को खूब लुभाते हैं। जब बाकि घरों से वो हलवा-पूड़ी खाकर आएंगी और आपके घर में डोनट्स देखेगी तो उसपर टूट ही पड़ेंगी।
इडली सांभर
ये पढ़ने में भले ही थोड़ा अजीब लग रहा हो मगर इडली सांभर वाकई एक हेल्दी और अच्छा विकल्प है। इसे घर पर बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं होता है।
मैगी
अगर कुछ समझ में न आए तो फिर मैगी तो है ही। मैगी हर बच्चे की पहली पसंद होती है और बनाने में भी सबसे आसान होती है। ऐसा कभी नहीं होता कि बच्चों ने प्लेट में मैगी छोड़ी हो। इसे तो वो ख़तम करके ही उठते है। इसलिए कन्या पूजन के समय आप कन्याओं को मैगी भी खिला सकती हैं।
ये भी पढ़ें
जानें नवरात्र के 9 दिन व्रत में क्या खाएं और किससे करें परहेज
हर किसी को पता होनी चाहिए नवरात्रि से जुड़ी ये बातें
जानिए नवरात्रि में किस दिन पहनें किस रंग के कपड़े और मां को क्या लगाएं भोग