कोरोना वायरस के चलते हर तरफ से बुरी बातें सुनने को मिल रही हैं। हर दिन की सुबह अपने साथ क्या जानकारी लेकर आये कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में कुछ अच्छी बातों को भी नजर लगते देर नहीं लगती। हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की। मात्र 10 दिन पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अभी दोनों के शादी की रस्में भी खत्म नहीं हुई थीं कि उनके सामने एक बड़ा संकट आ खड़ा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। यह FIR किसी और वजह से नहीं बल्कि खुद उनकी शादी की वजह से हुई है।
कोरोना वायरस बीमारी के बीच जहां कई लोगों कि ज़िंदगी रुक सी गई है वहीं कई जोड़े शादी के पवित्र बंधन में भी बंध रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले। दोनों बीते 26 अप्रैल को ही शादी के बंधन में बंधे थे। मगर अब शादी के 10 दिन बाद दोनों के खिलाफ सुगंधा मिश्रा के खिलाफ कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। उनके ऊपर आरोप है कि उनकी शादी के समारोह में पाबंदी की मुताबिक तय लोगों से ज्यादा भीड़ जुटी थी। सुगंधा के अलावा उस रिजॉर्ट के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जहां उनकी शादी हुई थी।
आपको बता दें गुरुवार 6 मई 2021 को सुगंधा मिश्रा के खिलाफ फगवाड़ा में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत FIR की गई है। हालांकि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले दोनों ने इस शादी के पहले प्रशासन को बताया था कि उनकी शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के कुछ गिने चुने लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद भी उनपर तय लोगों से ज्यादा शादी में कोरोना गाइडलाइन में बताई गई संख्या से ज्यादा लोगों के शामिल होने का आरोप है।
ADVERTISEMENT
बात दरअसल तब शुरू हुई जब सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गया। इस वीडियो में लोगों की बड़ी भीड़ नजर आ रही थी, जो कि कोविड के नियमों के खिलाफ है। इसी को देखते हुए उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें दोनों की मुलाकात कपिल शर्मा शो के सेट पर हुई थी। दोनों काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। मगर सभी अफवाहों पर ताला लगाते हुए 26 अप्रैल 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!