MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, मुंबई की सड़कों पर घूमने निकला था कपल
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल हैं, जिनकी प्यार और केमिस्ट्री की मिसालें ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन की दी जाती हैं। इन्हीं में से एक कपल है टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani)। दिशा पटानी के फिल्म इंडस्ट्री में आने के समय से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं। खास बात यह है कि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छिपा कर नहीं रखा। दोनों को अक्सर कई जगहों पर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। इन्हें साथ में देखकर फैंस काफी खुश भी होते। मगर यह कोरोना के पहले की बात है। क्योंकि कोरोना वायरस के चलते मुंबई में लगे लॉकडाउन में जब यह कपल साथ में स्पॉट हुआ तो मुंबई पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी।
जी हां, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है। पाबंदी के बावजूद एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी साथ में बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते हुए पाए गए।
बात बस यहीं नहीं थमी। जब पुलिस ने उनके बाहर घूमने का कारण पुछा तो दोनों इसके पीछे कोई वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके। इसी के चलते पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में जून तक लॉकडाउन लगा हुआ है। अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। वहीं 2 बजे के बाद बाहर बिना किसी वैध कारण घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने इसी नियम को तोड़ा है, जिसके तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बता दें कि देश में बीते महीने जिस समय कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे रहे थे तभी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी साथ समय बिताने मालदीव्स निकल गए थे। हालांकि जब मालदीव्स ने जब भारतीय सैलानियों पर पाबंदी लगा दी तो दोनों को लौटकर अपने देश आना पड़ा। दिशा पटानी ने मालदीव्स के बीच से अपनी एक आकर्षक तस्वीर भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।
03 Jun 2021
ADVERTISEMENT