ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
‘सैम बहादुर’ में इंदिरा गांधी बनने पर फातिमा सना शेख ने कहा, सिर्फ मेघना गुलजार की वजह से हुईं राजी

‘सैम बहादुर’ में इंदिरा गांधी बनने पर फातिमा सना शेख ने कहा, सिर्फ मेघना गुलजार की वजह से हुईं राजी

फातिमा सना शेख कुछ समय पहले ही शोनाली बोस की रात रानी में दिखाई दी थीं, जो मॉर्डन लव मुंबई की एक कहानी में से एक है और इसके बाद अब वह अपने नए प्रोजेक्ट से एक बार फिर फैंस के दिल पर छाने वाली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगी और इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि, फातिमा ने कहा कि वह केवल मेघना गुलजार के कारण ही इस फिल्म में काम कर रही हैं और उन्होंने फिल्म के लिए केवल एक ही लुक टेस्ट दिया था।

एक लीडिंग डेली के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया है कि वह इस फिल्म की तैयारी किस तरह से कर रही हैं क्योंकि वह फिल्म में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाली हैं। फातिमा ने कहा कि वह इंदिरा गांधी के काफी सारे पुराने इंटरव्यू देख रही हैं और उनके बारे में काफी सारी चीजें पढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इसे स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाएगा लेकिन अपने देश के इतिहास से जुड़े एक इंसान के बारे में जानना बहुत ही दिलचस्प है।

बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी दिखाई देंगी। वहीं अपनी फर्स्ट फिल्म दंगल की को-स्टार के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि वह अभी भी सान्या से टच में हैं और दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। ”हम दोनों साथ में एक्टिंग नहीं कर रहे हैं- यह काफी हद तक लूडो जैसा है। हालांकि, इस फिल्म में हमारे कुछ पासिंग मोमेंट्स हैं। इस वजह से ये ऐसा नहीं है कि हम साथ में काम कर रहे हैं लेकिन हां दोनों का साथ में एक फिल्म में होना मेरे लिए काफी स्पेशल है और मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के लिए लकी हैं और विक्की हमारे स्वीटहार्ट हैं। इस वजह से इस फिल्म की शूटिंग में काफी मजा आने वाला है और मैं मेघना की बहुत बड़ी फैन हूं।”

बता दें कि सैम बहादुर, सैम मानेकशॉ की बायोपिक है, जो आर्मी स्टाफ के चीफ और फील्ड मार्शल थे। फिल्म में विक्की सैम के किरदार में दिखेंगे और सान्या उनकी पत्नी सीलो मानेकशॉ के भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू होगी।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा फातिमा सना शेख फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म धक-धक की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू, रतना पाठक शाह, दिया मिर्जा और संजना सांघी लीड रोल में दिखाई देंगी।

14 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT