ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
divya agarwal

दिव्या अग्रवाल से फैन ने पूछा क्या आप वर्जिन हो, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं में है। दिव्या और वरुण एक दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद पिछले साल अपने ब्रेकअप की जानकारी फैन्स को दे दी थी और इसके बाद दिसंबर 2022 में दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से अपने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर अपनी लाइफ के इस हैप्पी अपडेट की जानकारी दी थी। Bigg Boss OTT Winner दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद अपूर्व पडगांवकर से की सगाई, देखें PICS

लेकिन हाल ही में जब वरुण ने सोशल मीडिया पर अपने नए शो के प्रमोशन के दौरान लोगों के सवाल जवाब के दौरान दिव्या के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की तो ऐसा लगा कि इनकी एक दूसरे के लिए हार्ड फीलिंग्स एक बार फिर ताजा हो गई। इसी बीच वरुण की बहन ने दिव्या पर उनकी खानदानी गहने रख लेने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दिव्या ने भी ट्वीट के जरिए लोगों को ये जानकारी दी कि उन्होंने जूलरी वापस कर दी है। 

साभार- इंस्टाग्राम

इन सबके बीच जब हाल ही में दिव्या ने ट्विटर पर फैन्स के सवालों का जवाब देना शुरू किया तो जहां कई लोगों ने उनसे करियर, रिलेशनशिप आदि पर सवाल पूछें, वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो वर्जिन हैं। हालांकि दिव्या ने इधर-उधर का जवाब देने की जगह स्ट्रेट हां कहकर जवाब दिया। 

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में खुद को गोल्ड डिगर बुलाए जाने के बारे में रिएक्ट करते हुए कहा है कि वो कई रिएलिटी शो जीत चुकी हैं और तीन वेब शो भी कर चुकी हैं। अगर वो गोल्ड डिगर होती तो वो इतनी मेहनत क्यों करती अपने करियर को बनाने के लिए। दिव्या ने कहा कि वो एक इंडिपेंडेंट वुमन हैं। दिव्या ने वरुण के अपने आस्क मी एनिथिंग में अपने पास्ट रिलेशनशिप पर बात करने पर एतराज भी जताया है कि जब वो रिश्ता खत्म हो चुका है तो अब इस पर किसी के सवाल को इग्नोर करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

दिव्या अग्रवाल ने वापस की एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद की चीजें, फैमिली जूलरी रख लेने का लगाया गया था इल्जाम

02 Mar 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT