ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली

जहां पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के रोमांस के चर्चे जोरशोर से चल रहे हैं, वहीं अब इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर अब सच्चाई का रूप लेने वाली है। यह सिर्फ कहा ही नहीं, जा रहा बल्कि निक जोनस अपने माता- पिता के साथ सगाई के लिए आज सुबह- सुबह ही मुंबई पहुंच चुके हैं।

देश- विदेश घूम रहे थे हाथों में हाथ लेकर

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के हाथ में हाथ डालकर देश के मशहूर बिजनेस फैमिली के सगाई कार्यक्रम से लेकर निक जोनस के कज़िन की शादी तक घूमती देखी गई हैं, जिसे देखकर लोगों के बीच इनके रोमांस के कयास लगाए जा रहे थे। प्रियंका के हाथ में अंगूठी देखकर कहा तो यहां तक जा रहा था कि इनकी सगाई प्रियंका की बर्थडे के दिन यानि पहले ही हो चुकी है और देर है तो बस इनकी शादी होने की। अभी कुछ ही दिन पहले प्रियंका मुंबई आ गईं थीं और उन्होंने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी शिरकत की थी।

होनेवाला है बड़ा शानदार आयोजन 

हालांकि अभी भी यह बात पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती कि निक जोनस के परिवार के मुंबई आने के पीछे का क्या राज है। लेकिन अंदाज तो यही लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की वजह से निक जोनस का परिवार मुंबई आया है और खुशी का यह मौका बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड का भी एक बड़ा और शानदार आयोजन बनने वाला है।

निक जोनास की मुस्कान

मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर्स के सामने निक जोनस की मुस्कान कुछ ऐसा ही संदेश दे रही थी। बताया जा रहा है कि निक जोनास के साथ उनके माता- पिता आए हैं और उनके भाई इस मौके पर शामिल होने के लिए कल मुंबई पहुंचेंगे यानि फुल बारात पहुंच रही है।

ADVERTISEMENT

तैनू लैके मैं जावांगा…

लगता है कि निक जोनस का पूरा कुनबा प्रियंका को लेने आ गया है और निक जोनस की ओर से हमें तो यही सुनाई पड़ रहा है – तैनू लैके मैं जावांगा.. दिल देके मैं जावांगा!!!

इन्हें भी देखें – 
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी

अरे, प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ कि अचानक न्यूयॉर्क में सड़क पर ही नाचने लगीं ? 

बाल विवाह को रोकना और बाल शिक्षा देश के विकास के लिए गेम चेंजर: प्रियंका चोपड़ा

ADVERTISEMENT

नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो

17 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT