ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड से लेकर अफेयर तक, काफी खास है इस एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

बॉलीवुड से लेकर अफेयर तक, काफी खास है इस एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

अक्सर कहा जाता है कि कुछ लोग अपनी किस्मत अलग से लिखवा कर आते हैं। बॉलीवुड की नई अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) को देखकर भी ऐसा ही लगता है। बहुत कम समय में दिशा ने बॉलीवुड में अपना एक मुकाम तो हासिल किया ही है, उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। दिशा पाटनी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें।

बॉलीवुड गॉडफादर के बिना रखा कदम

किसने सोचा था कि कैडबरी के ऐड में नज़र आने वाली यह लड़की एक दिन बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आज़माने लगेगी? विज्ञापन की दुनिया से ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखने वाली दिशा पाटनी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले दिशा एक तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ और एक म्यूज़िक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में भी काम कर चुकी थीं। इस म्यूज़िक वीडियो में उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी उनके साथ थे। माना जाता है कि बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के लिए वहां एक गॉडफादर का होना ज़रूरी होता है पर दिशा ने इस बात को गलत साबित कर दिया।

disha patani in lehenga

Image Source : Instagram/Disha Patani

फिल्मों का बुलंद सफर

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘एम.एस.धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ से की थी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित इस सुपरहिट फिल्म में दिशा ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी के साथ पहली ही फिल्म में उनके छोटे से रोल को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म के बाद दिशा एक इंडो-चाइनीज फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में भी नज़र आई थीं।

ADVERTISEMENT

Disha patani with jackie chan

Image Source : Instagram/Disha Patani

बॉलीवुड का दूसरा बड़ा ब्रेक उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 2’ के तौर पर मिला। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था और इन दोनों की केमिस्ट्री को भी खासा पसंद किया गया।

सलमान के साथ आएंगी नज़र

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अभी महज़ दो फिल्में की हैं पर दोनों ही सुपरहिट साबित हुई हैं। अब जल्द ही वे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों के साथ फिल्म ‘भारत’ में नज़र आएंगी। खबरों के मुताबिक, दिशा पाटनी ‘भारत’ में सलमान खान के लव इंट्रेस्ट के बजाय उनकी बहन का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो सर्कस में काम करती है। ‘भारत’ में दिशा खतरनाक स्टंट करते हुए नज़र आ सकती हैं। हालांकि, अभी फिल्म के मेकर्स दिशा के रोल के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर रहे हैं। यह फिल्म एक कोरियन मूवी ‘ओड टु माई फादर’ पर आधारित है।

अफेयर के कारण चर्चित

अपनी फिल्मों से ज्यादा दिशा पाटनी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से ही उनके और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते के बारे में बातें बन रही हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है, यहां तक कि वे वेकेशन पर भी साथ जा चुके हैं। हालांकि, कुछ समय पहले दिशा ने एक इंटरव्यू में यह बात साफ की है कि उनके और टाइगर के बीच में कुछ नहीं है और वे इस बारे में किसी को कोई सफाई नहीं देना चाहतीं। दिशा के सरनेम के उच्चारण को लेकर भी मीडिया में संशय बना रहता है, कोई दिशा पाटनी कहता है तो कोई दिशा पटानी। हालांकि, अब दिशा ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका नाम दिशा पाटनी है।

ADVERTISEMENT

Disha Patani and Tiger Shroff

Image Source : Instagram/Disha Patani

दिशा पाटनी को हमारी ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

ये भी पढ़ें : 

13 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT