ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
महिलाओं के लिए फेस वैक्सिंग की स्टेप बाय स्टेप गाइड

महिलाओं के लिए फेस वैक्सिंग की स्टेप बाय स्टेप गाइड

कई महिलाएं अपने चेहरे के बालों को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। हालांकि, इन्हें हटाना या फिर ना हटाना पूरी तरह से आपके ऊपर है। यहां तक कि मार्केट में भी कई ऑप्शन मौजूद हैं जो महिलाओं को चेहरे के अनचाहे बालों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। जिसमें चेहरा, चिन, अपर लिप्स और फॉरहेड शामिल है। इनमें से एक बहुत ही सामान्य तरीका फेस वैक्सिंग का है। इस लेख में हम आपको फेस वैक्सिंग के तरीके के बारे में बताएंगे और इसके बाद होने वाली इरिटेशन को कैसे रोक सकते हैं इसके बारे में भी बताएंगे।

फेस वैक्सिंग का प्रोसेस

इसका प्रोसेस स्किन को वैक्सिंग के लिए प्रिपेयर करने से शुरू होता है। यदि आप सलून में हैं तो ब्यूटीशियन ध्यान रखते हैं कि आपकी स्किन ग्रीसी ना हो। इस वजह से वो चेहरे के बालों को हटाने से पहले पाउडर लगाते हैं। इसके अलावा यदि आपके चेहरे पर मेकअप लगा हुआ होता है तो आपको पहले वो भी हटाना होता है। इसके अलावा आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि वैक्स ना ही बहुत ज्यादा गर्म होनी चाहिए और ना ही बहुत ठंडी होनी चाहिए। ऐसे मामलों में आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और सही नतीजा भी नहीं मिलेगा।

इसके अलावा ब्यूटीशियन ये भी ध्यान रखते हैं आपके चेहरे के बालों की लंबाई कितनी है। अगर आपके चेहरे के बाल 1/4 लंबे हैं तो आप इस प्रोसीजर को शुरू कर सकते हैं। इसके बाद ब्यूटीशियन आपके चेहरे पर वैक्स लगाती है और स्ट्रिप से बालों को हटाती है। कुछ वैक्स ऐसी होती हैं जो ठंडी होने पर सख्त हो जाती हैं और ऐसे ही खिच जाती हैं।

घर पर ट्राई कर रहे हैं तो वैक्सिंग टिप्स

कई पार्लर फेशियल वैक्सिंग के लिए अच्छा अमाउंट चार्ज करते हैं। इस वजह से कई महिलाएं घर पर ही फेशियल वैक्सिंग करना पसंद करती हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। घर पर फेशियल वैक्सिंग करने के टिप्स-

ADVERTISEMENT
  • चेहरे को साफ रखें
  • मेकअप को हटा लें
  • अब चेहरे पर थोड़ा सा पाउडर लगाएं
  • पहले छोटे हिस्से पर वैक्स लगा कर वैक्स का टेंप्रेचर देखें और उसे खींचे
  • हमेशा वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं और बालों की दिशा की उल्टी ओर से खींचे

अंत में ध्यान रखें कि आपकी स्किन को वैक्स से किसी तरह की परेशानी ना हो नहीं तो आपको मन चाहा नतीजा नहीं मिलेगा।

घर पर फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आपको चाहिए

  • आपकी पसंद की वैक्स
  • वैक्स हीटर
  • मुस्लिन स्ट्रिप
  • बचे हुए बालों को हटाने के लिए ट्वीजर
  • पाउडर
  • वैक्स लगाने के लिए लकड़ी या मेटल का स्पैचुला
  • सूदिंग जेल और आइस

वैक्सिंग के बाद होने वाली इरिटेशन को दूर करने के घरेलू उपाय

कई महिलाओं के चेहरे पर वैक्सिंग के बाद रेडनेस या फिर इरिटेशन होने लग जाती है। आप इन चीजों से बिना अधिक परेशानी के छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

केवल कुछ लोग जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी होती हैं। लेकिन इसे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले आपको अपनी स्किन के छोटे हिस्से पर इसे ट्राई करना चाहिए और देखना चाहिए कि ये आपकी स्किन पर सूट कर रहा है कि नहीं। एप्पल साइडर विनेगर में कॉटन पैड को भिगोएं और इसे सॉफ्टली अपनी स्किन के रेडनेस और इरिटेटिड हिस्से पर लगाएं। इसे 2-3 बार दोहराएं, तब तक जब तक आपकी ये समस्या दूर नहीं हो जाती है।

ADVERTISEMENT

आइस और कूलिंग पैड

कई लोगों की स्किन पर इरिटेशन के साथ रेड बंप्स होने लग जाते हैं। यदि आपके चेहरे पर भी ऐसा होता है तो आपको कूलिंग पैड या फिर आइस को अपनी स्किन पर लगाना चाहिए। आप चाहें तो कोल्ड शॉवर भी ट्राई कर सकते हैं लेकिन अपने चेहरे पर कम से कम 24 से 48 घंटों तक साबुन या फिर फेस वॉश ना लगाएं।

मॉइश्चराइजर

आप चाहें तो केमिकल फ्री क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को राहत मिलेगी और इरिटेशन भी कम होगी।

21 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT