ADVERTISEMENT
home / हेल्थ
mango

Myths About Mango : आम खाने से क्या वजन बढ़ता है? जानिए आम से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब

ऐसा कम ही होता है कि गर्मियों में रसीले आम न खाए हों। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई आम का दीवाना है और इसे खाना बहुत पसंद करता है। गर्मियां आते ही बाजार में कई तरह के आम देखने को मिल जाते हैं। दशहरे से लेकर चौसा, तोतापरी तक, आम की पसंद सबकी अलग-अलग हो सकती है। हमने हमेशा आम से जुड़ी कई बातें सुनी हैं, जैसे आम को बिना धोए खाने से मुंहासे हो सकते हैं या आम से शरीर का तापमान बढ़ सकता और वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या ये बातें वाकई सच हैं? आइए जानते हैं आम से जुड़ी ऐसे कुछ मिथ के बारे में –

आम खाने से जुड़े मिथ और उनकी सच्चाई | everything about mango myths and facts in hindi

क्या आम खाने से मुंहासे होते हैं?

आम में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसके सेवन से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है। इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ने के कारण कुछ लोगों में मुंहासे हो सकते हैं। इसके साथ ही आम में कार्बोहाइड्रेट कम और शुगर ज्यादा पाया जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आम खाने से मुंहासे हो जाते हैं। बहुत सी ऐसी चीजें जिनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, मुंहासों की समस्या पैदा कर सकती हैं। जैसे ज्यादा मीठे फल, चॉकलेट, जूस आदि। लेकिन आम को खाने से एक घंटे पहले पानी में भिगोकर रखने से भी केमिकल निकल जाते हैं, जिससे मुंहासे निकलने का खतरा कम हो जाता है।

शुगर के मरीजों को आम नहीं खाना चाहिए

आम में चीनी का स्तर काफी हाई होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे खाने की मनाही होती है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आम को कंट्रोल्ड मात्रा में खाया जाए, तो इससे आपको फायदा पहुंच सकता है। वैसे आपको बता दें कि आम की कम मात्रा खाने से आपका ब्लड शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता।
किडनी स्टोन से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियों को दूर करने के लिए रामबाण हैं आम के पत्ते

गर्भवती महिलाओं को आम क्यों नहीं खाना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पेट की समस्या और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा आम खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन उचित मात्रा में इसका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

क्या आम खाने से वजन बढ़ सकता है?

आम के बारे में भी कुछ लोगों का यही मानना है। उन्‍हें लगता है कि आम खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। विटामिन ए, सी के साथ-साथ आयरन और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकता है। दिन में एक आम खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा।

क्या आम खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है?

अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो हां, आम शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। आम का सेवन करने से पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। यह आम से गर्मी और रसायन दोनों को हटा देता है। दूसरी तरफ जिस तरह अति हर चीज की बुरी होती है उसी तरह आम का अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

अगर इस तरह से खाएंगे आम तो नहीं बढ़ेगा आपका वजन, जानिए किन बातों रखें खास ध्यान

04 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT