ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ब्लीडिंग कोई गुनाह नहीं है, हर लड़की एक ब्लीडिंग रानी है… वीडियो देखें

ब्लीडिंग कोई गुनाह नहीं है, हर लड़की एक ब्लीडिंग रानी है… वीडियो देखें

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। लेकिन इसके पहले  पीरियड पर बनी एक कविता का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूब पर कविताओं के वीडियो पोस्ट करने से यूट्यूब स्टार बनीं अरण्या जौहर के साथ अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने पीरियड के बारे में ऐसी कई बातें कहीं हैं, जिनसे अब देश में पीरियड कोई कुंठा नहीं कहलाएगी।

इस वीडियो में कहा गया है कि ब्लीडिंग या पीरियड्स किसी भी लड़की के लिए कोई शर्म या कुंठा की बात नहीं, बल्कि गौरव की बात है। यह गर्व करने की बात है कि लड़की को माहवारी होने लगी, क्योंकि इससे ही उसके मां बनने का रास्ता खुलता है। इस वीडियो के अनुसार किसी लड़की को इस वजह से हर चीज़ से अलग कर देना, क्योंकि उसे पीरियड हो रहे हैं, यानि ब्लीडिंग हो रही है, सही नहीं है। इस दौरान उसे स्कूल न भेजना, उसे उसके सपनों से दूर रखना, बिलकुल गलत है। इसे अरण्या जौहर ने अपनी कविता ब्लीडिंग रानी में अपने शब्द दिये हैं। ब्लीडिंग रानी कविता को आपको भी जरूर सुनना चाहिए और इसे आप यहां इस वीडियो में सुन सकते हैं-

 

इस वीडियो के अनुसार अब हमें इस बात को  समझ जाना चाहिए कि जब कोई महिला ब्लीड करती है, यानि उसे पीरियड होते हैं तो हमें उसे अशुद्ध नहीं बल्कि अच्छी नजर से देखना चाहिए। माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे लड़की मां बनने का गौरव हासिल करती है। इस बात को समझना इतना मुश्किल क्यों हो रहा है? किसी  भी लड़की को इसके दौरान होने वाले पेट दर्द से ज्यादा दर्द लोगों के व्यवहार से होता है, जो इस बात को नहीं समझते हैं कि यह कोई शर्म की बात नहीं है। उन्हें समझना होगा कि अगर पीरियड न हों तो किसी को अगली पीढ़ी नहीं मिलने वाली।

ADVERTISEMENT

इसके बजाय पीरियड अच्छे स्वास्थ्य के परिचायक हैं, इसलिए हमें पीरियड के दौरान महिलाओं को परेशान नहीं करना चाहिए। अंत में अरण्या कहती हैं कि हमें दुनिया को दिखाना होगा कि हम ब्लीड करते हैं और यही हमारी उपलब्धि है। 

इसे भी देखें- 

 पैडमैन चैलेंज से चली बदलाव की आंधी, शर्म से टूटा माहवारी का नाता

 पीरियड के दौरान सेक्स करने से पहले ज़रूर जान लें ये 12 बातें

ADVERTISEMENT

अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अलग किस्म के टॉपिक पर आधारित है यह फिल्म

 

 

05 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT