बहुत सा एक्साइटमेंट, बहुत सारी नर्वसनेस.. शादी के बाद पहली रात हम एक्सट्रीम कंडीशंस से गुज़रते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुहागरात के बारे में। शादी के ठीक पहले लोग दुल्हन को तैयार करने में लगे होते हैं… हर कैमरे का फोकस उसकी मुस्कान खींचना चाहता है और किसी को फुर्सत ही नहीं होती ये जानने की कि दुल्हन के दिमाग में क्या चल रहा है। हम आप को बता दें कि दुल्हन आने वाले उन दिनों के बारे में सोच रही होती है जब ये लोग नहीं रहेंगे। और इस समय उसके दिमाग में कई तरह के सवाल आते- जाते रहते हैं। क्या होगा सुहागरात… सेक्स के समय.. उफ़्फ़!
1. क्या सच में सुहागरात सेक्स फिल्मों जैसा होगा?
एक खूबसूरत-सा कमरा, कुछ जलती मोमबत्तियां, परफ्यूम, गुलाबों की पंखुड़ियां और सबकुछ? अब देखकर ही पता चलेगा सुहागरात के बारे में।
2. क्या पता उसकी फैमिली का क्या ट्रेडिशन हो। कहीं रात में कोई रस्म न करवाने लगें।
इतनी सारी रस्में! ये सब कुछ अच्छा तो लगता है पर कई बार उलझन होती है और लगता है कि सुहागरात कैसे मनाएं।
3. वो दूध वाली रस्म भी होगी क्या?
केसर वाला दूध लेकर जाना होगा न? पता नहीं ऐसा होता भी है या नहीं? वो दूध सिर्फ़ एक ही ग्लास होगा या 2 ग्लास?
4. फर्स्ट नाइट गिफ्ट भी देना होता है क्या?
फिल्मों में तो बहुत गिफ्ट्स मिलते हैं.. तो क्या सच में मेरे लिए कोई सरप्राइज़ होगा? वाउ ! 😀
5. पर मैंने तो कुछ भी नहीं लिया उसके लिए
ऐसा तो नहीं कि मुझे भी देना होगा? कहीं सब कुछ वीयर्ड न हो जाए शादी के बाद पहली रात पर ही।
6. क्या मैं घूंघट कर के बैठी रहूंगी?
हा..हा..हा..! कैसी लगूंगी मैं.. किसी ने बताया भी नहीं कि ऐसा किया जाता है या नहीं।
7. उस वक्त मैं इसी तरह पूरी तैयार रहूंगी या रात की ड्रेस में रहूंगी?
वो मुझे बिना मेकअप के देखेगा.. हे भगवान!
8. क्या उसी दिन सुहागरात सेक्स भी करना होगा?
सच में!! घबराहट हो रही है।
9. शादी के बाद वैसे ही नींद आयेगी, अभी से थकान हो रही है
उसे सुहागरात सेक्स के लिए मना करना ठीक होगा? चलो, जो होगा देखा जाएगा।
10. पर अगर मुझे उसके आने से पहले ही नींद आ गयी तो?
थकान के बाद नींद आना तो ज़ाहिर है यार.. कोई नहीं समझेगा।
11. मैं फर्स्ट नाइट किसी ऐसे लड़के के साथ रहूंगी जिसके साथ पहले नहीं रही!
हां, हमारी बात होती थी पर पहले ही दिन ऐसे? कितना अजीब लगेगा।
12. क्या सिर्फ़ मैं ही नर्वस हो रही हूं?
उसे भी ऐसा ही सब फील हो रहा होगा.. पता नहीं।
13. मैं उसके सामने नंगी… नहीं!
पता नहीं क्या होने वाला है यार फर्स्ट नाइट को।
14. और दर्द हुआ तो?
दर्द तो होगा ही.. कुछ तो आइडिया होता।
15. हमारे बीच जो भी होगा वो सबको पता चल जाएगा।
नहीं भी हुआ तो सब सुहागरात के बारे में यही सोचेंगे कि हो गया।
16. ये सारे रिश्तेदार अभी कम से कम 2 दिन तो रहेंगे ही…
पता नहीं बगल वाले कमरे में कौन है।
17. सुबह होते ही बहुत सारे लोग आएंगे क्या कमरे में..?
और ज्यादातर लोग यही चेक करने की कोशिश करेंगे कि रात में क्या हुआ।
18. सारी फ्रेंड्स कल पूछेंगी कि – कैसी रही फर्स्ट नाइट ?
मैं किसी को कुछ नहीं बताना चाहती कि सुहागरात कैसे मनाई.. असल मैं ये सवाल फेस ही नहीं करना चाहती। कैसे सबका मुंह बंद करूंगी? Gifs: tumblr.com, giphy.com यह भी पढ़ें: Arranged Marriage ही आपको सिखा सकती है ये 10 बातें यह भी पढ़ें: ये 10 बातें जानते ही आप Arrange Marriage को कहेंगी ‘YES’!