ADVERTISEMENT
home / Season 12
बिग बॉस 12 : अनूप जलोटा बने ‘रंगीला राजकुमार’, जसलीन के साथ मिलीं कई रानियां

बिग बॉस 12 : अनूप जलोटा बने ‘रंगीला राजकुमार’, जसलीन के साथ मिलीं कई रानियां

बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है। हर दिन की तरह इसके चौथे दिन भी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा बिग बॉस के घर के बाहर तक है। बिग बॉस 12 की थीम में इस बार कुछ कंटेस्टेंट सिंगल आए हैं तो कुछ जोड़ियों में। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा में है भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी।

टास्क में जीता ‘रंगीला राजकुमार’ का दिल

बिग बॉस 12 में चौथे दिन भी कंटेस्टेंट के बीच घमासान जारी है। घरवालों का पहला टास्क था, अपने बीच में से किसी को कैप्टन चुनना। पिछले टास्क में लड़कों की खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए बिग बॉस घर के सभी लड़कों से नाराज़ थे। घर का पहला कप्तान चुनने के लिए बिग बॉस ने ‘राजा की दुविधा’ नाम का एक टास्क आयोजित किया था। इस स्पेशल टास्क में अनूप जलोटा ‘रंगीला राजकुमार’ बने थे। ‘बिग बॉस प्रेस कॉन्फ्रेंस’ में टास्क कंप्लीट न कर पाने की वजह से बिग बॉस ने घर के सभी लड़कों को इस टास्क से बाहर कर दिया था। यानी कि कैप्टन बनने का यह टास्क सिर्फ लड़कियों के लिए ही था।

रंगीले राजकुमार को मिलीं रानियां

लड़कों के बाहर हो जाने के बाद लड़कियों की टोली ने इस टास्क को अपने- अपने तरीके से पूरा किया। सबा- सोमी, कृति- रोशमी, नेहा पेंडसे, सृष्टि रोडे और दीपिका कक्कड़ इस टास्क में अनूप जलोटा की रानियां बनी थीं। बिग बॉस ने घर के सिंगल्स और जोड़ियों को आपस में से एक- एक मेंबर चुनने को कहा था, जिनके बीच में कैप्टन बनने का मुकाबला हुआ था। आपसी लड़ाई और बहस के बाद कृति व रोशमी को जोड़ियों का उम्मीदवार और दीपिका कक्कड़ को सिंगल्स का उम्मीदवार चुना गया था। आखिर में बिग बॉस के टास्क के तहत कृति- रोशमी व दीपिका को राजकुमार अनूप जलोटा को इंप्रेस करने का काम सौंपा गया था।

टास्क में मिले गुलाब

राजकुमार बनने के बाद घर की सभी लड़कियां अनूप जलोटा पर अपनी जान छिड़क रही थीं। अनूप के पास गुलाब के फूल थे और उनसे सबसे ज्यादा फूल हासिल करने वाली लड़की को ही कप्तानी मिलनी थी। अनूप जलोटा को इंप्रेस करने के लिए रोशमी ने पूल डांस किया। पूल डांस के पहले ही अनूप ने रोशमी को हिदायत दे दी थी कि यह डांस पूल के अनुरूप कपड़ों में ही होना चाहिए, जिसके बाद रोशमी स्विम वेयर में नज़र आई थीं।

ADVERTISEMENT

डांस से खुश होकर जलोटा ने उन्हें एक गुलाब दिया था। फिर कृति और रोशमी ने सनी लियोन के गाने ‘बेबी डॉल’ पर भी डांस किया था। मज़ेदार बात यह रही कि उसके बाद खुद अनूप जलोटा ने भी यह गाना गाया था।

जब प्यार किया तो डरना क्या

अनूप जलोटा को डांस, सिंगिंग और कुकिंग के ज़रिये इंप्रेस किया जा सकता था। दीपिका कक्कड़ ने ‘दिल चीज़ क्या है’ पर परफॉर्म किया था तो वहीं कृति ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने से रंगीले राजकुमार का दिल जीता था।

Dipika Kakar in Bigg Boss 12

इस टास्क में भले ही लड़के शामिल नहीं थे पर वे एंटरटेनमेंट के इस मंच पर खुद को रोक नहीं पाए। शायद इसीलिए करणवीर बोहरा ने कथक के ज़रिये अनूप जलोटा को एंटरटेन किया था। उनकी देखादेखी रोमिल ने एक रैप सॉन्ग गाया था और श्रीसंत ने उन्हें भजन सुनाया था। आखिर में कृति और रोशमी की जोड़ी को इस टास्क का विजेता घोषित करते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया।

ADVERTISEMENT

इतना तो तय है कि यह एपिसोड और टास्क अनूप जलोटा के लिए बेहद यादगार रहा होगा!

ये भी पढ़ें :

बिग बॉस 12 : खुद से 37 साल छोटी शिष्या को दिल दे बैठे हैं अनूप जलोटा, शो में किया खुलासा

बिग बॉस 12 : सलमान खान को करना पड़ेगा इस चुनौती का सामना !

ADVERTISEMENT

जानिए कौन हैं ये बिहारी बाबू जिन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही जीत लिया सबका दिल

अब बिग बॉस सलमान खान की भाभी बनना चाहती हैं शिल्पा शिंदे!

21 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT