ADVERTISEMENT
home / अपनी मदद करें
बस!!! अब और अफ़सोस न जताएं इन 12 बातों पर!

बस!!! अब और अफ़सोस न जताएं इन 12 बातों पर!

लोग अक्सर मज़ाक में कहते हैं कि लड़कियों का दिमाग घुटने में होता है पर ये हम लड़कियां ही जानती हैं कि हम से ज्यादा कोई नहीं सोचता…यानि ख्याली पुलाव टाइप बातें हमारे दिमाग में आती ही रहती हैं। कुछ बातों पर तो हम फ़िज़ूल में ही सोचना शुरू कर देते हैं, दिल पर ले लेते हैं और सोचते-सोचते स्ट्रेस में आ जाते हैं.. पर सोचना फिर भी नहीं छोड़ते! हम आपको बता रहे हैं वो बातें जिन पर आपको सोचना और खास तौर से तो अफसोस करना बिल्कुल छोड़ ही देना चाहिए।

1. ब्रेकअप के बाद रोने पर कितना वक्त बर्बाद किया

उस वक्त आप अपने ex-guy के बारे में सोचकर रोती रहती हैं और बाद में ये सोचकर गुस्सा आता है कि उस idiot के लिए इतना रोयी ही क्यों। आप नॉर्मल इंसान हैं डियर! कुछ भी बुरा होगा तो उस पर आपका रिएक्शन लाज़िमी है इसलिए इस पर अफसोस जताने की ज़रूरत नहीं है।

1

2. पड़ोस वाली आंटी का कमेंट

आपके वेट को लेकर या फिर आपके करियर पर..आपको उनका कमेंट पसंद नहीं आया पर आप उन्हें कुछ कह नहीं सकतीं। पर क्या वो आपका एक भी मिनट डिसर्व करती हैं? अगर नहीं तो उनकी बातों पर अपना टाइम क्यों वेस्ट करना?

ADVERTISEMENT

2

3. अपनी bestie की बर्थ डे पार्टी पर drink करने पर

ऐसे मौके साल में एक बार आते हैं और अगली बार आप उसके पास होंगी या नहीं ये कोई नहीं जानता। और अपनी बेस्टी के बर्थ डे पर आप ड्रिंक नहीं करेंगी तो कौन करेगा? Chill baby!

3

4. आपका पसंदीदा कॉलेज आपको नहीं मिला

अब अगर नहीं मिला तो अफसोस कर के कुछ नहीं होने वाला.. लाइफ़ यहीं खत्म नहीं हो रही है। आप अपना करियर अब भी ग्रूम कर सकती हैं शायद फ्यूचर में कोई अच्छी opportunity हाथ लगे।

ADVERTISEMENT

4

5. क्योंकि उस duffer पर आपका crush था

कोई बात नहीं sweetheart! आपको कहां पता था कि वो duffer है। अब पता चल गया और आप उससे दूर हैं.. बस।

5

6. पिछले महीने बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पर

हम यहां आपको सपोर्ट नहीं करेंगे। उधार लेने की नौबत से हमेशा ही बचना चाहिए.. पर इस बार ऐसा हो गया है तो आगे से ध्यान रखें और बजट में रहें।

ADVERTISEMENT

6

7. वो जॉब किया जो आपको पसंद ही नहीं था

Sweetie! हमारी लाइफ में हमें कई बार ऐसे कई काम करने पड़ते हैं जो हमें नहीं पसंद होता पर ऐसी चीज़ें हमें बहुत कुछ सिखा जाती हैं। अगर आप यहां नहीं आतीं तो आपको ये कैसे पता चलता कि आपको क्या पसंद है? और आपकी वो पसंद आपके लिए किस हद तक मायने रखती है?..है न!

7

8. अपनी उस फ्रेंडशिप को नहीं बचा पाई

आपको पता है.. अगर किसी एक ने भी उसे बचाने की पूरी कोशिश की होती तो वो इतनी आसानी से नहीं टूटती। और ऐसे stranded relations रखने का कोई मतलब नहीं.. क्या पता आगे चलकर वो दोस्ती यूं ही टूट जाती।

ADVERTISEMENT

8

9. उस weekend आप अपने दोस्तों के साथ नहीं जा पाईं

और आप ने बहुत कुछ मिस कर दिया। पर आपको कुछ ज़रूरी काम था या घरवालों की परमिशन नहीं मिली.. इस पर regret फील नहीं करना चाहिए। जो बीत गई सो बात गई.. आगे बढ़ें।

9

10. अपने पैरेंट्स से झगड़ने पर

आपकी इस हरकत को हम appreciate नहीं करेंगे.. जितना हो सके इसे अवॉइड करें। पर एक बार के झगड़े पर इतना अफसोस करना भी ठीक नहीं.. आपका स्ट्रेस बढ़ेगा और कुछ नहीं। एक फैमिली में रहकर छोटी-मोटी बातों पर बहस करना कॉमन है। आप प्यार से sorry बोल दें.. सब ठीक हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

10

11. अपनी कुछ लाइफस्टाइल choices पर

अगर आपको अपनी किसी बुरी आदत पर अफसोस हो रहा है तो उस पर परेशान होने से बेहतर है कि आप उसे सुधारने की कोशिश करें। सुधरने के लिए कभी देर नहीं होती।

11

12. इस सोच पर कि आपका भी soulmate है

हर बार जब भी आपका दिल टूटता है तो आपको लगता है कि सच्चा प्यार सबसे बड़ा झूठ है फिर भी आप ये चाहती हैं कि कोई हो जो आपके लिए परफेक्ट हो। आप उसकी तलाश में रहती हैं.. इसमें कोई बुराई नहीं है दोस्त। आप में ये positive attitude है जो बताता है कि आप इंसान हैं प्लास्टिक की गुड़िया नहीं।

ADVERTISEMENT

12

GIFs: Giphy, Tumblr

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT