ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
elvish urvashi

इसे कहते हैं Systumm! बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के इस म्यूजिक वीडियो टीज़र को चंद घंटों में मिले 2 मिलियन व्यूज़  

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। यू्ं तो एल्विश यादव पहले से ही अपने सिस्टम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद एल्विश को मिली लोकप्रियता कई गुणा बढ़ गई है। तभी एल्विश के नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र लॉन्च होते ही, इसे मिले व्यूज़ सुर्खियों में आ गए हैं। 

एल्विश और उर्वशी रौतेला के नए म्यूजिक वीडियो हम तो दिवाने के टीज़र को मात्र 10.5 घंटे में ही 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं और इसे नेटीजन के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया है। गाने का टीजर एल्विश के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है।

एल्विश के अकाउंट पर ये वीडियो शेयर होते ही लोगों ने इस जोड़ी की खूब तारीफ की है। पूजा भट्ट ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, ओ हो स्टार। वहीं खुद उर्वशी रौतेला ने कमेंट में लिखा है, माय हीरो।

यू ट्यूबर ने इस वीडियो टीज़र को शेयर करते हुए लिखा भी है, सिस्टम हिला ने का टाइम आ गया, “हम तो दीवाने” के टीज़र के लिए तैयार हो जाइए। ये गाना 14 सितंबर को रिलीज होगा। एल्विश के यू ट्यूब पर मिलियन फॉलोअर्स हैं और लोगों को उनके व्लॉग्स और रोस्टिंग वीडियो हमेशा से पसंद आते हैं। 

ADVERTISEMENT

दूसरी तरफ उर्वशी रौतेला ने तड़के सुबह फैन्स के लिए लाइव की थी और इस दौरान उनसे एक यूजर ने एल्विश के साथ काम करने के बारे में पूछा था, तो एक्ट्रेस ने ये कहा  था अगला प्रोजक्ट एल्विश के साथ।

13 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT