ADVERTISEMENT
home / Diet
स्किन में ग्लो लाने से लेकर वजन कम करने तक कच्चा पनीर खाने से होते हैं शरीर को कई फायदे

स्किन में ग्लो लाने से लेकर वजन कम करने तक कच्चा पनीर खाने से होते हैं शरीर को कई फायदे

स्वस्थ रहने के लिए आपको हेल्दी नाश्ता करना जरूरी होता है। इसके लिए कच्चा पनीर सबसे बेस्ट आप्शन है। क्योंकि पनीर एक हाई प्रोटीन डाइट है। इसलिए नाश्ते में पनीर खाने से आप दिनभर एनर्जी फील करेंगे। पनीर में मिलने वाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं। पनीर में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी बॉडी के लिए बेहद उपयोगी है। 

कच्चा पनीर खाने के फायदे Eating Raw Paneer Health Benefits in Hindi

कच्चा पनीर का सेवन करने से आपको ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। सिर्फ यही आपकी हेल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए भी कच्चा पनीर बेहद फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं कच्चा पनीर खाने के फायदों के बारे में और साथ इसे खाने के सही समय के बारे में भी।

दिल के लिए फायदेमंद

कच्चे पनीर के अंदर मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

वेट लॉस में कारगर

कच्चे पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जो वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप नाश्ते में पनीर खाते हैं तो आपका पेट दिन भर भरा रहेगा और भरपूर एनर्जी भी मिलेगी। तो आपको बेकार के अनहेल्दी स्नैक्स खाने की ज़रूरत नहीं है। कच्चे पनीर में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बेहद कम होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENT

हड्डियों और दांतों को बनाएं मजबूत

शरीर में कैल्शियम की कमी से दांतों और हड्डियों की समस्या हो जाती है। पनीर कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। 

शुगर के मरीजों के लिए उपयोगी

मधुमेह रोगियों के लिए पनीर बहुत उपयोगी है। कच्चा पनीर खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसमें ओमेगा 3 भी होता है जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यही नहीं इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आप अपनी स्किन को रिपयेर करने और अंदरूनी निखार बढ़ाने के लिए तमाम तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते होंगे। लेकिन शायद आपको ये बात पता न हो लेकिन कच्चे पनीर के सेवन से भी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। जी हां, कच्चे पनीर का सेवन करने से स्किन में ग्लो आता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्वों के साथ सेलेनियम, विटामिन- ई और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

स्ट्रेस दूर करे

आजकल की दौड़ती-भागती लाइफस्टाइल की वजह स्ट्रेस रहना आम बात है। इसे दूर करने के लिए आप कच्चे पनीर का सेवन कर सकते हैं। ये आपके स्ट्रेस को भी दूर करेगा साथ ही सेहत भी दुरुस्त रखने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

कमजोरी दूर करने में

कच्चे पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसलिए रोज कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है। यही वजह है मरीजों को डॉक्टर अक्सर कच्चा पनीर खाने की सलाह देते हैं।

कच्चा पनीर खाने का सही समय

कच्चे पनीर का सेवन आप नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन कर सकते हैं। ये अच्छे से खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें –
हार्ट ब्लाॅकेज के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय
जानिए मशरूम खाने के फायदे और नुकसान
सेहत के लिए वरदान है रोज 1 केला, जानिए केला खाने के फायदे

22 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT