नारियल का सेवन करने के कई फायदे हैं। नारियल में कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। यही वजह है कि प्राचीन काल से ही नारियल का प्रयोग विभिन्न भारतीय व्यंजनों में व्यापक रूप से किया जाता रहा है। दक्षिण भारत में लगभग कई तरह की डिशेज में नारियल का प्रयोग किया जाता है। कच्चा नारियल खाने का एक और फायदा यह है कि यह आपके मुंह की एक्सरसाइज भी करता है। खासतौर पर सोने से पहले नारियल खाने के कई फायदे हैं और आज हम यहां इसके बारे में ही जानेंगे।
एक्सपर्ट्स भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए नारियल का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। साथ ही नारियल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं। नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले नारियल का थोड़ा टुकड़ा खाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
नारियल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत है। नारियल के नियमित सेवन से आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही नारियल के नियमित सेवन से आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
अगर किसी को कब्ज की शिकायत रहती है और पेट साफ नहीं होता है तो उसे नियमित रूप से कच्चे नारियल का सेवन रात में सोने से पहले करना चाहिए। क्योंकि नारियल में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही नारियल का नियमित सेवन आपको पेट की विभिन्न बीमारियों से भी दूर रखता है।
त्वचा की कई समस्याओं जैसे मुंहासे या दाग-धब्बों के लिए नारियल फायदेमंद होता है। अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो सोने से एक घंटे पहले नारियल का सेवन करें। ऐसा करने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।
सोने से पहले कच्चा नारियल खाने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इस प्रकार नारियल हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। नारियल दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है और जिन्हें दिल से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें नारियल का सेवन करना चाहिए।
रात में एक टुकड़ा कच्चा नारियल का सेवन करने से यदि किसी को एलर्जी की समस्या है तो उससे राहत मिलती है। क्योंकि यह एक तरह का अच्छा एंटीबायोटिक है। इसे खाने से हर तरह की एलर्जी दूर रहती है।
ये भी पढ़ें –
DIY : बेजान चेहरे में चमक लाने के लिए नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं और फिर देखिए कमाल
प्रेगनेंसी में बहुत ही फायदेमंद होता है नारियल का तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
नारियल पानी से पाएं डैंड्रफ और रूखे बालों की समस्या से छुटकारा