एक सेहतमंद जीवनशैली के लिए अच्छे और सही खान-पान की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर कुछ चीजें हमें सूट करती हैं तो कुछ चीजें हमें नुकसान कर जाती है। इसके पीछे एक कारण आपकी राशि भी है। क्या आप अपनी राशि के अनुसार खानपान करते हैं? अगर नहीं तो आइए जानें कि किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं –
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
इस राशि के लोगों को ज्यादा तीखा खाना, लाल मिर्च नहीं खाना चाहिए। गर्म की जगह ठंडा खाना आपके लिए ज्यादा सही रहेगा। खाना चबा-चबा कर खाएं, जल्दबाजी न करें। मीठे में अगर आप मेवा की खीर, गाजर का हलुआ, सूजी का हलुआ खाते हैं तो ये आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को कार्बोहाइड्रेट से ज्यादा प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)
आपके लिए अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाना शुभ होगा। आपको बासी खाना नहीं खाना चाहिए। कच्ची सब्जियां और फल खूब खाएं। कभी-कभी मखाने की खीर बनाकर खाएं या खिलाएं, इससे आपके सारे बिगड़े काम पूरे हो जाएंगे। लेकिन रोज-रोज मीठा खाने की आदत न डालें। रात में जितना जल्दी हो सके, भोजन करे लें। वैसे आपको पालक, हरी सलाद, क्रेनबेरीज, बींस, मेवे, दूध का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।
मिथुन (21 मई – 21 जून)
आपको बाहर का खाना ज्यादा नहीं खाना चाहिए। घर का खाना आपके सेहत और बेहतर भविष्य दोनों के लिए सही रहेगा। आपको फ़ास्ट-फूड से बचना चाहिए क्योंकि इस राशि के लोगों का नर्वस सिस्टम कमजोर होता है। अक्सर ये लोग भाग- भागकर या चलते-फिरते ही खाते-पीते हैं जिसकी वजह से भी इनका पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। इसलिए जमीन पर तसल्ली से बैठकर चबा-चबाकर खाएं। आपको पनीर, छाछ, दूध, फलों का अधिक सेवन करना चाहिए।
कर्क (22 जून – 22 जुलाई)
आपको हमेशा अपने पार्टनर के साथ एक ही थाली में खाना चाहिए। खाने में ज्यादा मीन-मेख न निकालें, जो मिले उसे प्रेम से खाएं। आपको बिस्तर पर बैठकर भोजन बिलकुल नहीं करना चाहिए। वैसे ज्यादातर इस राशि के लोग मूडी होते हैं। अगर खुश होंगे तो खूब खाएंगे और अगर दुखी हैं तो कुछ भी नहीं खाएंगे। लेकिन ये रवैया सही नहीं है। इस राशि के लोग ओवरईटिंग का शिकार होते हैं। आपको फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए और रोजाना सही ढंग से पेट भर कर भोजन करना चाहिए।
सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)
इस राशि के लोगों को शनि संबंधी भोजन सामग्री यानि की जो शनि भगवान की पूजा-पाठ में इस्तेमाल होती है वो नहीं खानी चाहिए। आपको अपने आहार से कार्बोहाइड्रेट को दूर रखना चाहिए और सब्जियों को ज्यादा जगह देना चाहिए। ये लोग बहुत ही जल्दी और आसानी से मोटापे का शिकार हो जाते हैं, इसलिए इन्हें भुने हुए चने, मुरमुरे या चबाकर खाई जाने वाली नमकीन चीजें अपने घर या ऑफिस आदि में रखने चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर खा सकें।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)
इस राशि के लोगों को स्किन प्रॉब्लम होती है तो इन्हें अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। बासी खाने से हमेशा बचें। तांबे के बर्तन में भोजन न करें। ऐसे लोगों को एलर्जी ज्यादा होती है और उनसे बचने के लिए इन्हें जैविक आहार लेने चाहिए। आप चाहें तो ओट्स, वीट ब्रेड, राइस, फ्रूट और डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको भोजन करते समय मौन रखना चाहिए व धीरे-धीरे खाना चाहिए।
तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)
इस राशि के लोगों को अपने आहार में भरपूर पोटेशियम लेना चाहिए। जैसे कि दही, केला, पत्तेदार सब्जियां। इस राशि के लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है। इसलिए प्रोसेस्ड फूड से बचें। आपको कभी-कभी अकेले बैठकर भी भोजन करना चाहिए। आपको सूर्य, चंद्रमा व मंगल की भोजन सामग्री से परहेज रखना चाहिए।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
इस राशि के लोगों को गर्मागर्म चाय, कॉफी, सूप नहीं पीना चाहिए। बेहतर होगा यदि थोड़ा ठंडा करके पीयें। ऐसे लोगों को आंत और कब्ज की शिकायत रहती हैं। इसलिए इन्हें हाई फाइबर युक्त फूड अपने खाने में शामिल करना चाहिए। आपको चावल, परमल, पेठा, केला, खट्टे फल जैसे संतरा, आडू जरूर खाने चाहिए।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)
इस राशि के लोगों को एल्कोहॉल, फैट और वसा वाले आहार नहीं लेने चाहिए। क्योंकि इनका लिवर कमजोर होता हैं। इन्हें नमक और चीनी भी कम लेनी चाहिए। आपको कच्ची सब्जियां सलाद के रूप में खाने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको रोज सुबह उठ कर दो बादाम खूब चबाकर खाने चाहिए।
मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)
इस राशि के लोगों में कैल्शियम की कमी हो सकती है इसलिए इन्हें दूध, अंडा आदि की भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इन्हें तरी वाला भोजन अधिक से अधिक खाना चाहिए। शरीर में गैस बनाने वाली चीजों से बचना चाहिए। आप कोशिश करें कि आपकी थाली में जूठा खाना न बचे। सब्जियों में ब्रोकली, पालक, आलू, गोभी, मटर खाएं।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)
इस राशि के लोग थोड़े संकोची स्वभाव के होते हैं। इस कारण उन्हें जो खाने का मन करता है वो मांग कर या किसी के सामने खाने से कतराते हैं। इन्हें ज्यादातर लोगों में हाई बीपी की समस्या देखी जाती है। इस वजह से इन्हें नमक बहुत कम ही खाना चाहिए। आप अपने खाने में गोभी, कॉर्न, अजवाइन, मिर्च, मूली, टमाटर, दाल, रस वाले फल शामिल करेंगे तो बेहतर होगा।
मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)
इस राशि के लोगों को छिलके वाली दालों से भी परहेज रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इन्हें पिट्यूटरी ग्रंथि की समस्या होने की आशंका होती है, इसलिए इससे बचने के लिए तरल चीजें ज्यादा लेनी चाहिए। आपको काली मिर्च, लहसुन, अदरक आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए। आप अपने खाने के साथ चुकंदर, प्याज, खीरा का सलाद लें तो ज्यादा बेहतर होगा।
इन्हें भी पढ़ें –