ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Dandruff पीछा नहीं छोड़ता? Solution आपके किचन में है..

Dandruff पीछा नहीं छोड़ता? Solution आपके किचन में है..

आप बढ़िया सी हेयरस्टाइल बना के तैयार हुई हैं और अचानक अपने कंधो पर आप कुछ सफ़ेद सा देखती हैं। जी हां dandruff (रुसी)… अधिकतर लड़कियों की कहानी है ये!! हम कितना भी ध्यान रखें कहीं ना कहीं से आ ही जाती है। फिर चाहे आपके बाल कितने भी अच्छे हों, रूखे हो या तैलीय हो- ये परेशानी की वजह बन जाती है। इसकी वजह से बालों का झड़ना, टूटना वगैरह जैसी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। Dandruff होने की कई वजह हो सकती हैं लेकिन वजह कोई भी हो ये बुरी लगने के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुँचती है लेकिन अब आपकी परेशानी खत्म होती है क्योंकि हम लाएं हैं कुछ आसान घरेलू नुस्खे इससे छुटकारा पाने के लिए। तो चलिए शुरू करते है-

  1. टी ट्री तेल का चमत्कार

ये कमाल का तेल है क्योंकि ये एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है…है ना कितने फायदे?? इन्हीं वजहों से ये रुसी, स्कैल्प का रूखापन और दूसरी सारी समस्याओं से निपटने में सक्षम है।

स्टेप 1: अपना शैम्पू लें (जितना भी आप बाल धोने के लिए इस्तेमाल करेंगी)।
स्टेप 2: शैम्पू में कुछ बूंदे टी ट्री तेल की मिला लें।
स्टेप 3: जैसे आप हमेशा शैम्पू करती हैं वैसे ही बाल धो लें।

बस एक बात का ख्याल रखें कि इस तेल को ज़्यादा मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, कुछ बूंदे ही बहुत होती हैं।

ADVERTISEMENT
  1. नींबू के रस के गुण

नींबू के तो कितने ही फायदे हैं और dandruff का तो ये पक्का दुश्मन है। तो इससे बेहतर भला कुछ हो सकता है क्या इस समस्या के लिए!!

स्टेप 1: एक कटोरी में सरसों का तेल लें।
स्टेप 2: तेल में एक नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3: इसे स्कैल्प पर अच्छे से मसाज कर के लगा लें और 1-3 घंटों के लिए बालों में रहने दें।
स्टेप 4: फिर इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

सरसों के तेल की जगह आप नारियल का तेल भी ले सकती हैं। इसे कम से कम हफ्ते में एक बार ज़रूर करें और अगर dandruff ज़्यादा है तो दो बार कर सकती हैं।

  1. नीम और नारियल के तेल का कमाल

नीम त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी गुणकारी है- dandruff, स्कैल्प के इन्फेक्शन को दूर भगाता है। और नारियल का तेल बालों का रूखापन दूर करके उन्हें पोषण देता है। दोनों मिल जाएं तो कमाल कर देते हैं बालों पर!!

ADVERTISEMENT

स्टेप 1: नारियल के तेल को गुनगुना गर्म करें। आप चाहे तो तेल को गैस पर या माइक्रोवेव में भी गरम कर सकते है। लेकिन सिर्फ हल्का गर्म करें, गलती से भी उबालें ना।
स्टेप 2: इस गुनगुने तेल को एक काँच की शीशी में डाल दें और इसमें मुट्ठीभर ताज़ी नीम की पत्तियां मिला दें और शीशी को अच्छे से हिला लें। अगर आपको ताज़ी पत्तियां नहीं मिलती है तो बाज़ार में नीम का पाउडर भी मिलता है, उसे भी काम में ले सकते है।
स्टेप 3: इस तेल को एक दिन के लिए पड़ा रहने दें। आप चाहे तो इसे 1-2 घंटे धूप में भी रख सकती हैं। और एक दिन बाद आम तेल के जैसे इसकी मालिश करें, कुछ देर (1 घंटे या पूरी रात) रखें और शैम्पू कर लें। अगर आपने नीम का पाउडर इस्तेमाल किया है तो तेल को छान के काम में लें।

ये बहुत ही गुणकारी तेल है जो बालों की अधिकतर समस्याओं के लिए कारगर है। जब भी आप बाल धोएँ, उससे पहले इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

  1. लाजवाब दही

दही बालों को रेशमी तो बनाता ही है साथ ही रुसी को भी दूर करता है।

स्टेप 1: एक कप दही लें।
स्टेप 2: उसमें 2.5 छोटे चम्मच (टीस्पून) खाने का सोडा (बेकिंग सोडा) मिलाएं और अच्छे से फेंटे।
स्टेप 3: इसे अच्छे से सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
स्टेप 4: एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

ADVERTISEMENT

अगर रुसी की समस्या ज़्यादा ना हो तो आप सिर्फ दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को रुसी से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ में बाल मुलायम भी हो जाएंगे।

अब कभी भी रुसी की समस्या आपको परेशान करने लगे, तो जल्दी से कोई भी नुस्खा अपनाएं और उसे फ़ौरन दूर भगाएं

01 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT