शारदीय नवरात्रि के साथ ही हिंदू धर्म में त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो जाती है। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में इसे नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है तो वहीं कुछ अन्य हिस्सों में इस त्योहार को दुर्गा पूजा के रूप में भी मनाया जाता है और यह बंगाली लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। बंगाल में तो दुर्गा पूजा के मौके पर जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं लेकिन अगर आप बंगाल नहीं जा सकते हैं और दिल्ली में हैं तो हम यहां आपको दुर्गा पूजा के लिए शानदार जगह के बारे में बताने वाले हैं। आप भी दिल्ली में रहते हुए बंगाल की दुर्गा पूजा को इन पंडाल में जाकर देख सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आपको एक से एक शानदार खाने के ऑप्शन भी मिलेंगे।
1. आरामबाग दुर्गा पूजा समिति

दिल्ली में अगर आप हैं तो आप इस दुर्गा पंडाल को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। यह आरामबाग दुर्गा पूजा समिति द्वारा आरके आश्रम के पास लगाया जाता है। आरामबाग वाले हर साल बहुत ही क्रीएटिव थीम के साथ पंडाल सजाते हैं। महिषासुर से लेकर दुर्गा मां तक आपको पंडाल की थीम जरूर देखनी चाहिए। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन आरके आश्रम है जो ब्लू लाइन पर है।
2. को-ओपरेटिव ग्राउंड दुर्गा पूजा समिति, चितरंजन पार्क
चितरंजन पार्क या फिर सीआर पार्क को दिल्ली के कोलकाता के रूप में जाना जाता है। ये बंगाली कलॉनी कई सारे दुर्गा पूजा का आयोजन करती है। को-ओपरेटिव ग्राउंड के दुर्गा पूजा पंडाल हमेशा काफी आर्टिस्टिक होते हैं और आपको इन्हें जरूर चेक करना चाहिए। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू एन्कलेव है जो मजेंटा लाइन पर है।
3. तिमारपुर और सिविल लाइन पूजा समिति

तिमारपुर और सिविल लाइन पूजा समिति दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे जानेमाने दुर्गा पूजा का आयोजन करती है। हर साल वो न केवल शानदार पंडाल थीम के साथ आते हैं बल्कि साथ ही दुर्गा मां की मूर्ति को भी बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है। यहां पहुंचने के लिए नियरेस्ट स्टेशन सिविल लाइंस है जो येलो लाइन पर है।
4. मिंटो रोड पूजा समिति
पंडाल जिसका आयोजन किया जाता है वो मिंटो रोड कालिबाड़ी है जिसे मिंटों रोड पूजा समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। शिमरी लाइट्स और एलिगेंट पंडाल से लेकर यहां आपको शानदार खाना और मेला भी देखने को मिलता है। इसके लिए करीबी मेट्रो स्टेशन आइटीओ और राजीव चौक है।
5. चितरंजन पार्क कालीबाड़ी

मशहूर बंगाली कालोनी में आपको चितरंजन पार्क कालीबाड़ी द्वारा आयोजित किया जाने वाला दुर्गा पूजा पंडाल भी देखना चाहिए। यहां आप शॉप आदि भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आप अलग-अलग तरह के खाने भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए करीबी मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस है जो वॉयलेट लाइन पर है।