ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी

Must Watch: Blush लगाते वक्त कभी न करें ये 3 गलतियां!

मेकअप करते समय थोड़ा-सा blush न सिर्फ़ हमारी रंगत में निखार लाता है बल्कि हमारे लुक को और भी नैचुरल, तरो-ताज़ा और हसीन बना देता है। पर अपने मेकअप को यही नैचुरल लुक देने के चक्कर में हम कंफ्यूज़ हो जाते हैं कि कितना blush लगाएं और कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमें नमूना बना देती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ब्लश लगाने का सही तरीका क्या है।

आपको चाहिए – अपनी पसंद का ब्लश, एक सही ब्रश और एक fabulous चेहरा..

मुश्किल? – ना…. चाय बनाने से भी आसान।

अब देखें ये वीडियो!

ADVERTISEMENT

 

3 गलतियां –

1. Cheekbones से बहुत नीचे ब्लश लगाना

अगर आप ऐसा करती हैं तो खुद को उम्रदराज़ पेश कर रही हैं और साथ ही एक harsh लुक भी दे रही हैं। इसलिए अपने nostrils से नीचे कभी भी ब्लश न लगाएं।

2. Cheekbones से बहुत ऊपर ब्लश लगाना

अगर आप ऐसा करती हैं तो खुद को एक unnatural लुक तो दे ही रही हैं, साथ ही आपके गाल किसी जोकर से कम नहीं नज़र आएंगे। अगर आप खुद को जोकर बनाने की कोशिश में नहीं हैं तो cheekbones से ज़रा-सा भी ऊपर ब्लश न लगाएं।

ADVERTISEMENT

3. ब्लश लगाना नहीं, थोप लेना

हमें पता है कि जब बात मेकअप की हो तो ज्यादा भी कम लगने लगता है और हम अंदाज़ा ही नहीं लगा पाते कि कितना लगाना है। पर ध्यान रहे ब्लश का इस्तेमाल आप natural blushing लुक के लिए करती हैं और नेचर में सबकुछ परफेक्ट होता है, तो प्लीज़ ओवरडोज़ न लें।

 

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT