शहर बड़ा हो या छोटा, अगर आप ऑफिस जाते हैं या फिर आपका अपना बिजनेस है और खुद के लिए आपके पास कम वक्त होता है तो जिंदगी में कई बार कुछ चीदों को बदलना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हमें खुद ही पता नहीं चल पाता है कि तनाव किस तरह से हमारे स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। और हम जीवन में इतना उलझजाते हैं कि अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ही भूल जाते हैं। इस वजह से यह बेहद जरूरी है कि आप अपने जीवन में कुछ ऐसे बदलाव करें जिससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर हो जाएं। साथ ही इन चीजों को करने से आपको पर्सनल ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।
काम और स्क्रीन से लें ब्रेक

केवल मैं ही नहीं बल्कि आपको भी सोशल मीडिया देखना या फिर नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करने की आदत होगी। लेकिन सच ये है कि स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है, जो स्लीप साइकिल को प्रभावित करती है। इस वजह से यह बेहद जरूरी है कि आफ सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसकी जगह आप बुक पढ़ सकते हैं या फिर गर्म पानी से नहा सकते हैं या कुछ जेंटल योगा स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। अगर आप अपने रूटीन में ये जरूरी बदलाव लाते हैं तो यकीन मानिए आपकी बॉडी और माइंड आपके शुक्रगुजार हो जाएंगे।
सेल्फ केयर है जरूरी

रात के वक्त बेड पर लेटने से पहले सेल्फ केयर बहुत जरूरी है। फिर चाहे किसी किताब का एक चैप्टर पढ़ना हो या फिर खुद की स्किन को स्वस्थ रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना हो, सेल्फ केयर सही में बेहद जरूरी है। इसके जरिए आप खुद को बताते हैं कि आप भी मायने रखते हैं और आप भी केयर डिजर्व करते हैं। इससे आपकी बॉडी रिलैक्स होती है और साथ ही रात में आपको सकारात्मक ख्याल आते हैं।
अपने दिन के बारे में लिखे

अगर आप अपने ख्यालों में ज्यादा खोए रहते हैं या फिर अपने ख्यालों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो आप अपने दिन के बारे में लिखने से शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको हल्का महसूस होता है और साथ ही दिमाग भी शांत हो जाता है। इसके अलावा रोज रात को सोने से पहले डायरी लिखने से आपको अच्छा महसूस होता है। वैसे तो इस तरह की चीजों की आदल डालना आसान नहीं होता है लेकिन आप एक बार इसकी कोशिश जरूर कर सकते हैं।
लंबी सांसे लें

लंबी सांसे लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप नाक से सांस अंदर लें और मुहं से सांस को बाहर निकालें। आपको यह अजीब लग सकता है लेकिन यह बॉडी और माइंड को शांत करने या रिलैक्स करने का बहुत ही अच्छा तरीका होता है। अगर आप रात में सुकून से सोना चाहते हैं तो आपको सोने से पहले 5 से 10 मिनट ऐसा जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो सोने से पहे रिलैक्सिंग मेडिटेशन भी कर सकते हैं क्योंकि इससे आपको सोने में मदद मिलेगी।
ग्रेटीट्यूड प्रैक्टिस करें
रात में सोने से पहले आपको ग्रेटीट्यूड प्रैक्टिस करना चाहिए। आपको इसके लिए केवल अपने वक्त के 5 से 10 मिनट ही देने हैं और उन चीजों को याद करना है जिनके लिए आप सही में शुक्रगुजार हैं। अगर आप ग्रेटीट्यूड प्रैक्टिस करते हैं तो इससे आफका माइंडसेट बदलता है और आपको अच्छा महसूस और सकारात्मक महसूस होता है।
Photo Source – Pexels