ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
deepika Singh Fame Titu Ambani

दिया और बाती हम फेम दीपिका सिंह इस फिल्म से कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू

टीवी को अलविदा कर चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। दीपिका ने कुछ ही समय पहले अपने एक इंटरव्यू में ये साफ किया था कि वो दो साल से टीवी पर कोई काम नहीं ले रही हैं क्योंकि वो अब टीवी के लिए कई घंटे काम नहीं कर सकती और इतने घंटे काम करने की वजह से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। 

अब ऐसी चर्चाएं हैं कि टीवी शो दिया और बाती हम से संध्या बींदणी के रूप में लोकप्रियता पाने वाली दीपिका सिंह अब फिल्म टीटू अंबानी से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका मुख्य किरदार में हैं और फिल्म की कहानी मौसमी नाम की एक ऐसी लड़की के लव लाइफ पर आधारित हैं जो लाइफ अपनी शर्तों और सिद्धांतों पर जीना चाहती है। 

साभार- इंस्टाग्राम

 इस फिल्म का निर्देशन दीपिका के पति रोहित राज गोयल ने किया है और फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीपिका ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है, मौसमी का ये कैरेक्टर मैरे दिल के बेहद करीब है. वो एक ऐसी लड़की होती है, जिसने अपनी जिंदगी में कुछ नियम बनाए होते हैं, ऐसे में वो अपने उसूलों से बिल्कुल भी कंप्रोमाइज करना पसंद नहीं करती है। फिल्म की कहानी सिंपल मिडिल क्लास बैकग्राउंड के लोगों को दिखाती है। 

इस फिल्म में दीपिका के साथ टीटू के किरदार में वेब शो आश्रम और पिंक और छिछोरे जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए एक्टर तुषार पांडे नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

दीपिका को लोगों ने टीवी पर शो कवच में देखा था। इस शो के बाद से वो भले ही टीवी से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बहुत एक्टिव हैं और यहां भी उनकी जबसदस्त फैन फॉलोइंग भी है।

07 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT