चीनी न केवल एक बेहतरीन स्क्रबिंग इंग्रीडिएंट है बल्कि त्वचा की नमी को बनाए रखने में भी मदद करती है। अपने चेहरे पर चीनी का स्क्रब लगाने से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है और त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है। अगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय अपने चेहरे पर घरेलू नुस्खे आजमाना पसंद करती हैं तो चीनी से बने फेस स्क्रब आपके लिए बेहतरीन नुस्खे साबित हो सकते हैं। हम यहां चीनी से बने कुछ स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कुछ और इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेहतरीन फेस स्क्रब बना सकते हैं।
चीनी और नींबू
नींबू त्वचा में निखार लाने वाला एक प्राकृतिक तत्व है, जो नेचुरल तरीके से टैन को दूर करता है। इसे चीनी के साथ मिलाकर लगाने से गंदगी दूर होती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। इसके लिए बस आधे नींबू के रस में एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। अपनी त्वचा को धीरे से स्क्रब करने के साथ-साथ पानी से धो लें।
चीनी और ओट्स
ऑयली स्किन और मुंहासों वाली त्वचा के लिए एक और अद्भुत इंग्रीडिएंट है ओट्स। यह आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है और मुंहासे के इलाज में भी मदद करता है। बस एक चम्मच ओट्स लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इसे पेस्ट में बदलने के लिए जैतून के तेल या शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। अपने पूरे चेहरे पर मास्क लगाएं और इसे सूखने दें। धोते समय इसे धीरे से स्क्रब करें और सुनिश्चित करें कि इस प्रक्रिया में आप अपने चेहरे को चोट नहीं पहुंचाएं।
चीनी और टमाटर
चीनी और टमाटर का यह स्क्रब एक बहुत ही जल्दी बनने वाला DIY स्क्रब है। टमाटर त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है और यहां तक कि इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। बस एक टमाटर को आधा काट लें और उस पर एक चम्मच चीनी फैला दें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। सुनिश्चित करें कि आप इसे धीरे से करें, क्योंकि कठोर चीनी आपकी त्वचा को खरोंच सकती है। इसे पानी से धो लें और बाद में मॉइश्चराइजर लगाएं।
चीनी और दही
दही एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो झुर्रियों और मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है। बस एक चम्मच दही लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। बस इसे हल्का सा मिलाएं और इसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़ करना न भूलें।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!