दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। कपल की पहली मुलाकात शो ये है मोहब्बतें के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ दिन एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी और तभी से अपने फैन्स के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करते रहते हैं।
वैसे विवेक से मिलने के पहले दिव्यांका अपने को एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर चुकी थी और इस रिलेशनशिप के टूटने पर एक्ट्रेस ने माना है कि ये उनकी लाइफ का बहुत लो फेज था। अब अपने नए इंटरव्यू में इस ब्रेकअप से उबरने के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने बताया है कि फिर से प्यार करना उनका कॉन्शियस चॉइस था। दिव्यांका ने बताया कि इस ब्रेकअप के बाद उनका एक्सीडेंट हुआ था और वो काफी काम और छोटे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी थी। वो काम में बहुत बिजी रहना चाहती थी। उसी समय एक्सीडेंट की वजह से वो व्हील चेयर पर आ गई थी और उनकी मम्मी उनके साथ रहने लगी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं लगभग एक बेबी को गोद लेने वाली थी, जब मेरी मम्मी ने कहा, तुम बाहर प्यार क्यों ढूंढ रही हो, अपने आप से प्यार करो।
सेल्फ लव एक्ट्रेस के लिए था एलियन कॉन्सेप्ट

दिव्यांका ने इसी इंटरव्यू में माना है कि उस समय उनके लिए सेल्फ लव एक एलियन कॉन्सेप्ट था। लेकिन अपनी मम्मी के बोलने पर फिर उन्होंने उनके साथ जाकर अपने लिए एक इंगेजमेंट रिंग खरीदा था और खुद के साथ इंगेज हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त उनका लाइफ में विवेक नहीं आते तो वो एक बेबी को गोद जरूर लेती क्योंकि मुझे प्यार और साथ की जरूरत थी। इसके लिए जरूरी नहीं था कि प्यार किसी एक तरह का हो। लेकिन विवेक से मिलने के बाद मेरे लिए चीजें बदल गई।
शरद मल्होत्रा के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी दिव्यांका
शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की बात करें तो दिव्यांका ने हमेशा कहा है कि उन्होंने इस रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि शुरू में, वह इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर सकी कि वे आठ साल के लंबे समय के बाद अलग हो रहे हैं। इस समय ऐसा हाल खा कि इस रिश्ते को लेकर वह अंधविश्वासी भी हो गईं थी और लोगों के पास जाकर पूछने लगी थी कि क्या उन पर किसी ने काला जादू किया है।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स