POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग मनाया वैलेंटाइन डे, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर और रोमांटिक कपल में से एक हैं। इनकी शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी की चर्चा सुर्खियों में छाई रहती थी। दोनों अपने रोमांटिक पिक्चर्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में बात जब वैलेंटाइन डे की हो और दिव्यांका-विवेक का ज़िक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैलेंटाइन डे यानि प्यार करने वालों का दिन। इस दिन हर कपल खुल कर अपने प्यार का इज़हार साथी के साथ करता है। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया ने भी अपने प्यार का इज़हार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
अब तक भले ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की ऑनस्क्रीन जोड़ी न बनी हो। मगर ऑफस्क्रीन दोनों पति पत्नी हैं और इनके प्यार की मिसालें पर्दे पर कई बार दी जा चुकी हैं। दोनों ने अपनी रोमांटिक तस्वीरें तो अपने खूब देखी होंगी मगर दोनों का रोमांटिक वीडियो शायद ही आपने देखा होगा। दरअसल, विवेक दहिया ऑन कैमरा अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रोमांस करने में थोड़ा शरमाते हैं। यही वजह है कि इनके प्यार भरे वीडियो न के बराबर ही सामने आते हैं। मगर इस वैलेंटाइन डे विवेक दाहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रोमांस करने का कोई नहीं जाने दिया और दोनों ने मिलकर वैलेंटाइन डे के मौके पर बना डाला ये क्यूट रोमांटिक वीडियो।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “प्रपोजल ऐसे होने चाहिए। आप विश्वास नहीं करेंगे मेरे पति ऑनस्क्रीन मेरे साथ रोमांस करने में कितना ज्यादा शरमाते हैं। उन सभी लोगों को हैप्पी वैलेंटाइन डे, जो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को इतना स्पेशल बनाते हैं।” इस गाने के बैकग्राउंड में उन्होंने ‘इश्क़ तेरा ले डूबा’ गाना भी लगाया है।
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी की सभी रस्में इतनी खूबसूरत थीं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया था। दिव्यांका भी अपनी शादी में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं विवेक दाहिया भी राजकुमार से दिख रहे थे। बात करें वर्क फ्रंट की तो सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के खत्म होने के बाद दिव्यांका लंबे समय तक किसी सीरियल में नज़र नहीं आईं। फ़िलहाल वे सोनी टीवी के शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट करती हुई नज़र आ रही हैं।
13 Feb 2021
ADVERTISEMENT