ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Divyanka Tripathi on Shweta Tiwari

दिव्यांका त्रिपाठी ने श्वेता तिवारी को लेकर किया ये शाॅकिंग खुलासा, बताया साथ काम करने का अनुभव

टीवी पर इन दिनों कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की धूम मची हुई है। इस साल टीवी के कई बड़े सेलिब्रिटीज इस शो का हिस्सा बने हैं। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम भी शामिल है। दोनों ही छोटे पर्दे की बड़ी सुपरस्टार हैं। दिव्यांका हों या श्वेता दोनों में से कोई भी जब किसी सीरियल में नजर आता है तो उसके हिट होने की गारंटी भी साथ आती है। दर्शक भी इन्हें टीवी पर देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दाहिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया, जिसमें दोनों ने काफी सारी बातें फैंस के साथ साझा की। इसी दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने श्वेता तिवारी के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किये, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जायेगा। 

छोटे पर्दे की ईशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों कलर्स के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ कई टीवी स्टार्स ने बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी। श्वेता तिवारी की निजी ज़िंदगी से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन उनके बारे में कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो उनके फैंस नहीं जानते। यह पहला मौका था, जब दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी ने किसी शो में साथ काम किया। अपनी लाइव चैट में दिव्यांका त्रिपाठी ने श्वेता तिवारी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। 

इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने श्वेता तिवारी को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे भी किये। श्वेता तिवारी के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने बताया, “श्वेता बहुत चौंका देने वाली पर्सनालिटी हैं। वो बहुत मैच्योर हैं, उन्हें ज़िंदगी के बारे में सब पता है। वो लोगों को बहुत अच्छा जज करती हैं, शक्ल देखकर बता देती हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है। उस इंसान और उनकी पर्सनालिटी के बारे में बता देती हैं। एक दिन उन्होंने हम सब के साथ ऐसा किया भी था। हम सब बहुत हैरान थे कि ये हमें इतना कैसे जानती हैं जबकि हम इनसे अभी मिले हैं।” 

दिव्यांका त्रिपाठी ने श्वेता को एक तरफ जहां मैच्योर बताया वहीं दूसरी तरफ उन्हें बच्चों की तरह भी बताया। दिव्यांका ने बताया कि स्टंट के दौरान वो एकदम बच्चों जैसा व्यवहार करती थीं। उन्होंने कहा, “श्वेता किसी भी स्टंट को करने से पहले ही बोलने लगती थीं कि ये मुझसे नहीं होगा, मैं इसे छोड़ दूंगी मगर जैसे बच्चों को मोटिवेट करते हैं वैसे ही जब श्वेता को भी पॉजिटिव मोटिवेशन मिलता था तो वो कमाल कर देती थीं।” दिव्यांका ने बताया कि श्वेता तिवारी एक बहुत अच्छी दोस्त भी हैं और एक औरत होने के नाते दूसरी औरत का साथ देना भी बखूबी जानती हैं। 

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

30 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT