ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब विवेक दाहिया ने जीता फैंस का दिल

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब विवेक दाहिया ने जीता फैंस का दिल

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग से तो सभी परिचित हैं। मगर उनके पति विवेक दहिया भी कुछ कम नहीं हैं। सुपरनैचुरल शो ‘कयामत की रात’ में राज का किरदार निभाने वाले विवेक इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

बॉडी ने बनाया सबको दीवाना

फिटनेस फ्रीक विवेक दहिया इन दिनों अपनी बॉडी पर खास ध्यान दे रहे हैं।

Vivek Dahiya hot look

ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट खुद यह जाहिर कर रहा है। विवेक ने हाल ही में अपना फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनकी परफेक्ट बॉडी देखकर लड़कियां उनकी दीवानी हुई जा रही हैं।

ADVERTISEMENT

Vivek Dahiya fitness

‘ये है मोहब्बतें’ में इंस्पेक्टर का किरदार निभा चुके विवेक उसी शो के सेट पर अपनी पत्नी, यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी से मिले थे। उसके बाद दोनों के परिवारों ने मुलाकात कर उनकी शादी की डेट फिक्स करवा दी थी। अब उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं और यह कपल फैंस के बीच ‘दिवेक’ के नाम से लोकप्रिय है।

Vivek Dahiya and Divyanka Tripathi

को स्टार ने दिया शानदार गिफ्ट

टीवी एक्टर विवेक दहिया एक अच्छे एक्टर और पति होने के साथ ही एक बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। काफी कम समय में ही अपने को स्टार्स के साथ उनकी बॉण्डिंग काफी मजबूत हो गई है। वे अपनी को स्टार्स दलजीत कौर (दीपा) और करिश्मा तन्ना के साथ सेट पर खूब मस्ती करते हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। हाल ही में उनकी को स्टार दलजीत कौर की क्रिएटिविटी का एक नमूना भी देखने को मिला है। विवेक दहिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे व्हाइट एंड गोल्डन कैनवस जूते पहने नज़र आ रहे हैं। दरअसल, विवेक के जूतों पर यह पेंट दलजीत ने ही किया है।

ADVERTISEMENT

सेट पर कालासुर के साथ मस्ती

विवेक दहिया इन दिनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘कयामत की रात’ में राज की भूमिका निभा रहे हैं। विवेक ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल, शो में राज और उनके परिवार पर काला साया मंडरा रहा है। अजब- गजब तांत्रिकी शक्तियां धारण किया हुआ कालासुर राज और उसकी पत्नी (करिश्मा तन्ना) के पीछे पड़ा रहता है, जिसके बारे में अभी राज को पता ही नहीं है। हालांकि, इस वीडियो में राज (विवेक दहिया) कालासुर के मज़े लेते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल तो यह है कि कालासुर राज से डरकर पीछे हट गया!

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी को छोटे पर्दे के पावर कपल्स में से एक माना जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि ‘दिवेक’ की जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर साथ नज़र आए!

ये भी पढ़ें :

विवेक दहिया को मिला शादी का प्रपोजल, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जवाब

ADVERTISEMENT

मालदीव में पति विवेक दहिया संग एनिवर्सरी मना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

फिटनेस के लिए क्रेजी है ‘ये है मोहब्बतें’ की यह ‘नागिन’, देखें वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी के पति के साथ घूम रही है बिकिनी पहने यह एक्ट्रेस

05 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT