ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी का किसिंग सीन हुआ वायरल, पति विवेक ने दिया ये रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी का किसिंग सीन हुआ वायरल, पति विवेक ने दिया ये रिएक्शन

सीरियल ये हैं मोहब्बतें की ‘इशि मां’ यानी दिव्यांका त्रिपाठी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। जल्द ही उनका शो “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो में दिव्यांका के साथ छोटे पर्दे के राजेश खन्ना कहे जाने वाले राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में हैं। 

बता दें कि दिव्यांका और राजीव का ये शो कोई टीवी सीरियल नहीं, बल्कि एक वेब सीरीज़ है, जिसे आप एकता कपूर के “ऑल्ट बालाजी” पर 3 सितंबर से देख पाएंगे। हालांकि ऑन एयर होने से पहले ही ये शो सुर्खियों में छा गया है, जिसकी वजह है राजीव खंडेलवाल संग दिव्यांका त्रिपाठी का किसिंग सीन।

 

दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल के फैन्स लंबे अर्से से इस वेब सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे थे। पहले मेकर्स इसे पिछले साल नवंबर में रिलीज़ करने की योजना बना रहे थे, लेकिन दिव्यांका और राजीव की डेट्स क्लैश होने के चलते इसकी शूटिंग समय पर पूरी न हो सकी। अब 3 सितंबर को ये वेब सीरीज़ दर्शकों के सामने आ रही है।

ADVERTISEMENT

 

कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” के इस ट्रेलर में दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल की केमेस्ट्री देखने लायक है। ट्रेलर में दोनों का एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए इस वेब सीरीज़ का ये ट्रेलर…

 

आपको बता दें कि दिव्यांका और राजीव के किसिंग सीन पर दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया का भी रिएक्शन आ चुका है। वेब सीरीज़ के ट्रेलर को देखकर उन्होंने कमेंट किया, “इंतज़ार नहीं कर सकता”, यानी फैन्स की तरह दिव्यांका के पति विवेक दाहिया को भी “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” का बेसब्री से इंतज़ार है।  

ADVERTISEMENT

 

इस वेब सीरीज़ की कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है, जो ब्रेकअप के 8 साल बाद एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं और यहीं से शुरू होता है उनके बीच फिर से प्यार और तकरार का सिलसिला। वैसे वेब सीरीज़ेस में किसिंग सीन होना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। इससे पहले भी “सेक्रेड गेम्स”, “गन्दी बात” और “मिर्ज़ापुर” सहित काफी सारी ऐसी वेब सीरीज़ हैं, जिनमें किसिंग सीन के साथ बेड सीन भी दिखाए गए हैं। टीवी से अलग मनोरंजन का ये दौर काफी अलग है और हर आयु वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।  

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

29 Aug 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT