ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह, देखें तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह, देखें तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया टीवी की आदर्श जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की आंखों में एक- दूसरे के प्रति प्यार को आसानी से देखा जा सकता है। 3 साल पहले 8 जुलाई को दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी साल 2016 की सबसे बड़ी और खूबसूरत शादियों में से एक थी। हर साल दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की सालगिरह काफी धूमधाम से मनाते हैं। मगर इस साल दोनों को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह कुछ अलग अंदाज़ में मनानी पड़ी।

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया अस्पताल में भर्ती, वेकेशन से लौटते ही बिगड़ी तबियत

अस्पताल में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह

जी हां, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह अस्पताल में मनाई। दरअसल इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी के पति और टीवी एक्टर विवेक दाहिया अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों पहले दोनों वेकेशन के लिए मकाऊ गए थे। वहां से लौटने के अगले दिन ही विवेक दाहिया को तेज़ बुखार हो गया, साथ ही उनके पेट में भी बहुत दर्द होने लगा।

ADVERTISEMENT

इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है इसलिए दिव्यांका और विवेक को अस्पताल में ही केक काटकर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट करनी पड़ी।

परिवार वालों ने दिया सरप्राइज़

जब दो लोगों के बीच बेहद प्यार होता है तो वो कहीं भी, किसी भी हालत में खुशी मनाने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया के साथ भी। अपनी एनिवर्सरी पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “हमारी यह एनिवर्सरी काफी यूनीक रही, जब पूरे परिवार ने केक के साथ हमें सरप्राइज़ दिया। जब मैंने और विवेक ने एक- दूसरे को केक के पीस के बजाय हाई- फाइव दिया। हैप्पी एनिवर्सरी लव।’’

 

विवेक ने भी लव नोट के साथ किया एनिवर्सरी विश

विवेक दाहिया भले ही अस्पताल में हों लेकिन उन्होंने पत्नी दिव्यांका को एक लव नोट के ज़रिए बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में एनिवर्सरी विश किया। अपनी और दिव्यांका की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए विवेक ने लिखा, “अच्छे समय से लेकर बुरे समय तक, बीमारी से लेकर अच्छी सेहत तक… मुझे शादी के ये 3 खूबसूरत साल देने के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी माई लव।’’

ADVERTISEMENT

 

दोस्ती का रिश्ता बदला शादी में

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की दोस्ती सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी। यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा। दोनों के परिवार वालों को इनका साथ काफी पसंद था। सबने मिलकर दोनों के प्यार को अरेंज मैरिज का नाम दे दिया। दिव्यांका और विवेक की हल्दी से लेकर मेहंदी तक, शादी से लेकर रिसेप्शन तक सभी रस्में और फंक्शंस एकदम सपने जैसे थे। देखिए दोनों की शादी की कुछ खूबसूरत और यादगार तस्वीरें… 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें- इशिता से लेकर प्रेरणा तक टीवी की ये बहुएं ले चुकी हैं ब्यूटी काॅन्टेस्ट में हिस्सा, देखें तस्वीरें

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

08 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT