ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिशा वकानी के TMKOC से लेकर हिना खान के YRKKH तक, सेलेब्स जिन्होंने पॉपुलर रोल को कहा अलविदा

दिशा वकानी के TMKOC से लेकर हिना खान के YRKKH तक, सेलेब्स जिन्होंने पॉपुलर रोल को कहा अलविदा

टीवी की दुनिया में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जिन्होंने अपने किरदार और एक्टिंग से फैंस के दिल में खुद के लिए खास जगह बनाई। हालांकि, फिर भी एक वक्त के बाद उन्होंने अपने किरदार को पीछे छोड़ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया लेकिन उनके ये किरदार ऐसे थे, जो भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं। दरअसल, ये रिश्ता क्या कहता है कि हिना खान, जिन्होंने इस सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाया था से लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी तक इस लिस्ट में ऐसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है। तो चलिए आपको इन सेलेब्स के बारे में बताते हैं।

शैलेश लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा को टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता के किरदार के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने कुछ वक्त पहले ही इस टीवी सीरियल से खुद को अलग कर लिया है।

हिना खान

हिना खान ने टीवी की दुनिया के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2016 में अलविदा कह दिया था। फैंस के लिए उनका अचानक से इस शो को छोड़ देना काफी शॉकिंग था क्योंकि वह कम से कम 7 सालों तक इस शो का हिस्सा बनी थीं।

मोहसीन खान

मोहसीन खान भी ये रिश्ता क्या कहलाता है में ही लीड रोल में नजर आए थे और उनके किरदार को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था। उन्होंने इस सीरियल में 6 साल तक काम किया था और फिर इसे अलविदा कह दिया।

ADVERTISEMENT

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की भूमिका में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने सीरियल में सीरत का भी किरदार निभाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया और फिर शो में एक जेनरेशन लीप दिखा दिया गया था।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना, शक्ति अस्तित्व के एहसास की में वापस हरमन के रोल में लौट कर नहीं आए थे, जब्कि रूबीना दिलैक अपने सॉम्या की भूमिका में वापस आ गई थीं और उन्हें इस शो में सीजेन खान ने रिप्लेस कर दिया था।

करण सिंह ग्रोवर

हाल ही में पिता बने करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी के 2 रिबूट में मिस्टर बजाज के तौर पर कास्ट हुए थे लेकिन जब कोरोना के बाद शो की शूटिंग को शुरू किया गया तो वह शो में वापस लौट कर नहीं आए।

दिशा वकानी

दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाया था और वह 2017 से ही शो से दूर हैं। वैसे तो एक्ट्रेस ने शो को क्विट नहीं किया है लेकिन उनके वापस शो में आने के चांस भी काफी कम है।

ADVERTISEMENT

नेहा मेहता

नेहा मेहता भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली मेहता की भूमिका में नजर आती थीं लेकिन 12 साल तक अंजली की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने 2022 में इस शो को अलविदा कह दिया।

14 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT