ADVERTISEMENT
home / फैशन
दिशा पाटनी स्पार्कली स्किन कलर की ड्रेस में मेजर फैशन गोल्स देते हुए आईं नजर, देखें Pics

दिशा पाटनी स्पार्कली स्किन कलर की ड्रेस में मेजर फैशन गोल्स देते हुए आईं नजर, देखें Pics

अगर आप भी दिशा पाटनी के फैन हैं तो आपको उनके बॉडी हगिंग कलेक्शन के बारे में जरूर पता होगा और शायद हमारी तरह आपको भी उनका बॉडी हगिंग ड्रेस का कलेक्शन बहुत पसंद होगा। एक्ट्रेस हमेशा अपने ऑफबीट स्टाइल और सैसी फैशन च्वॉइस से अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती हैं और फैंस का दिल जीत लेती हैं। वैसे तो दिशा ऑफ ड्यूटी में हमेशा कैजुअल और ब्रीजी लुक्स में दिखाई देती हैं लेकिन ईवेंट्स या फिर खास मौकों पर वह हमेशा अपने स्टाइलिश बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आती हैं। उनके इस रीसेंट लुक को आस्था शर्मा ने स्टाइल किया है और हमें तो उनका ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है।

दिशा पाटनी की इस स्किन ड्रेस पर स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी हुई है और इसका ग्लिटरी पॉलिस्टर सरफेस है। इसकी स्पैगेटी स्ट्रैप भी इसे luxe factor दे रही है। इस अफॉर्डेबल लुक को उन्होंने स्टीव मैडेन की गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बाकि लुक को काफी मिनिमल रखा है, और ब्लिंगी ड्रेस से ही वह पूरी स्पॉटलाइट ले रही हैं।

उन्होंने अपने dewy face को सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने ग्लॉसी रेड लिपस्टिक और शिमरी स्मज्ड ब्राउन आइब्रो रखी। उन्होंने अपने वॉल्यूमिनस लॉक्स को खुला छोड़ा और स्टाइळ को गोल्डन बैंगल के साथ कंप्लीट किया।

हमारा तो ये मानना है कि दिशा का यह लुक वीकेंड क्लबिंग या फिर पार्टी नाइट्स के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। अगर आप क्राउड से अलग लगना चाहती हैं तो इस न्यूट्रल शेड की स्पार्कली ड्रेस को आप पिक कर सकती हैं, जो आपको ग्लैम फैक्टर भी देगा।

ADVERTISEMENT
06 Apr 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT