सोनी टीवी का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, शो का दूसरा सीजन लाने की तैयारी मेकर्स बड़े जोर-शोर से कर रहे हैं। इसके पहले सीजन को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। बिना ‘क’ से शुरू होने वाले एकता कपूर के इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी नजर आई थी। शो में अधेड़ उम्र के कपल का प्यार दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उस दौरान यह शो राम कपूर और साक्षी तंवर के कुछ हॉट सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहा। अब मेकर्स इस पॉपुलैरिटी को भुनाते हुए शो का दूसरा सीजन लाने की तैयारी कर रहे हैं। कई दिनों से जो बात लीड एक्टर्स को लेकर फंसी पड़ी थीं, वो भी अब फाइनल हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) शो में लीड रोल निभाएंगे।
दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी से सभी वकिफ हैं। दोनों साथ में स्टार प्लस के सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ (Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyara Pyara) में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह सीरियल साल 2012 में स्टार प्लस पर ऑन एयर हुआ था और इसने लगभग 2 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। अब लंबे समय बाद एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के मेकर्स ने लीड रोल के लिए इन दोनों को फाइनल कर लिया है।
बता दें कि शो के मेकर्स नकुल मेहता को पहले ही साइन कर चुके थे, मगर बात फीमेल लीड पर आकर रुकी थी। इसके लिए सबसे पहले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया था। लीड रोल के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट भी किया गया मगर बाद में खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने इस रोल को ठुकरा दिया। दरअसल, दिव्यांका को लगा कि स्क्रीन में वह नकुल मेहता से उम्र में बड़ी दिख रही हैं। अपनी और नकुल मेहता की जोड़ी के बारे में सुनकर वे पहले ही हैरान थीं मगर स्क्रीन टेस्ट देने के बाद उन्होंने शो न करने का फैसला कर लिया। इसके बाद एक्ट्रेस देवोलिना के शो में आने चर्चा गरम हुई मगर अब आखिरकार नकुल मेहता के साथ लीड रोल के लिए दिशा परमार को फाइनल कर लिया गया है।
दिशा परमार और नकुल मेहता को जोड़ी को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते हैं। इस शो के साथ दिशा परमार भी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में जहां दिशा परमार ने पंखुड़ी नाम की पहाड़ी, सरल और सुलझी लड़की का किरदार निभाया था वहीं नकुल मेहता आदित्य नाम के शहरी लड़के बने थे। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक दोबारा इस जोड़ी को अपना कितना प्यार देते हैं और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ को पहले सीजन के मुकाबले कितना प्यार देते हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!