ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दीपिका कक्कड़ बनी मां, हुई प्रीमैच्योर डिलीवरी

दीपिका कक्कड़ बनी मां, हुई प्रीमैच्योर डिलीवरी

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी हैं। जी हां, दोनों ने बेटे का स्वागत किया है और दोनों अपनी नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने खुद ही ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को सुनाया है। शोएब और दीपिका के घर नन्हा महमान आया है। ससुराल सिमर का स्टार दीपिका कक्कड़ ने बेटे का स्वागत किया है और साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की जानकारी भी दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या शेयर किया है।

दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है और इसमें उन्होंने अपनी डिलीवरी की अपडेट दी है। उन्होंने लिखा, ”अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखें।”

शोएब और दीपिका के पैरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैल गई है। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका अपने व्लॉग के जरिए फैंस को नियमित रूप से अपनी प्रेग्नेंसी और हेल्थ की अपडेट्स देती आ रही थीं। दीपिका ने बताया था कि डॉक्टर ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी थी।

बता दें कि दीपिका ने जनवरी 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने शोएब के साथ फोटोशूट शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

ADVERTISEMENT
21 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT