हर लड़की अपनी नाखूनों को अट्रैक्टिव और सुंदर बनाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। ड्रेस की मैचिंग करनी हो या नेल्स को एलिगेंट लुक देना हो तो लड़कियां नेलपेंट्स के साथ बिल्कुल भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। इन दिनों नेल पॉलिश में जेल बेस्ड पॉलिश (Gel Nail Polish) काफी पॉपुलर हो रही है। लेकिन बहुत से लोगों को नॉर्मल और जेल नेल पॉलिश के बीच अंतर नहीं पता होता है जोकि जानना बेहद जरूरी है, तभी आप आप इसकी खूबी के बारे में जान पायेंगे। क्योंकि इन दोनों की कीमत में बहुत बड़ा अंतर है। आइए आज जानें कि इन दोनों में क्या अंतर है और इनका उपयोग कैसे किया जाता है ताकि आप इनमें से सही विकल्प चुन सकें।
हालांकि नेल पॉलिश और जेल पॉलिश बनाने की विधि एक ही है, लेकिन जेल पॉलिश में कुछ सामग्री इसे अलग बनाती है। जेल पॉलिश थोड़ी गाढ़ी होती है, इसलिए लगाने पर यह थोड़ा अलग लगता है। जेल पॉलिश का रंग नेल पॉलिश जैसा ही होता है लेकिन ये रंग थोड़े ज्यादा शाइन करते हैं। बहुत से लोग जेल पॉलिश का उपयोग इस लिए भी करते हैं क्योंकि यह काफी लंबे समय तक नाखूनों पर ज्यों की त्यों टिकी रहती है। कुल मिलाकर नॉर्मल नेल पेंट की तुलना में जेल नेल पॉलिश में ज्यादा बेहतर शाइन, लॉन्ग लास्टिंग और इसमें ज्यादा ऑफ्शन मौजूद होते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। वैसे तो आप बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के नेल पॉलिश लगा सकती हैं। आप इसे घर पर भी लगा सकते हैं। यदि आप जेल पॉलिश लगाने के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लेते हैं, तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। आजकल कई नेलस्पा हैं जहां आपको जेल पॉलिश दी जाती है।
ये भी पढ़ें –
नेलपॉलिश लगाने से पहले और बाद में इन बातों का रखें ध्यान
DIY: बारिश के इस सुहाने मौसम में घर पर ट्राई करें ये स्टनिंग मानसून Nail Art डिजाइंस
इन ब्यूटी Hacks की मदद से किसी भी तरह की नेल पॉलिश को मैट वर्जन में बदलें
POPxo की सलाह: परफेक्ट नेलपेंट की तलाश में हैं तोआज ही खरीदें MyGlamm के ये नेल इंहेंस प्रोडक्ट्स।