साल 2021 हमारे पंसदीदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी इवेंटफुल होने वाला है। इस साल की शुरुआत भी बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर कपल की शादी के साथ हुई है। जी हां, आप सही समझे हम वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की बात कर रहे हैं। दोनों हाल ही में शादी के बंधन में हैं और अब जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि दिया मिर्जा की शादी की खबरें अचानक ही सामने आई हैं। पता चला है कि संजू फिल्म की एक्ट्रेस दिया मिर्जा मुंबई आधारित बिजनेसमैन से जल्द ही शादी करने वाली हैं और उनकी शादी में बहुत अधिक समय नहीं बचा है। सोशल मीडिया बज के मुताबिक दिया इस साल 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।