ADVERTISEMENT
home / Festival
धनतेरस पर बन रहा है यह संयोग, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर बन रहा है यह संयोग, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व इस साल 2 नंवबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व होता है और इसे मनाया जाता है। इस दिन से ही पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। माना जाता है कि त्रयोदशी के दिन ही भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था और इस वजह से इसे धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, धनतेरस के दिन यदि आप कोई निवेश करते हैं तो वो भविष्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस धनतेरस पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं-

त्रिपुष्कर योग का है शुभ संयोग-

धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, त्रिपुष्कर योग में जो भी कार्य किए जाते हैं उसका आपको तीन गुना फल प्राप्त होता है। कहा जाता है कि इस दिन किसी भी तरह के बुरे काम को करने से बचना चाहिए। साथ ही धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर तीन ग्रहों का मिलना

दरअसल, इस साल धनतेरस के मौके पर तीन ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। सूर्य, मंगल और बुध ग्रह धनतेरस के दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं बुध और मंगल मिलकर एक धन का योग बना रहे हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में इस योग को राजयोग की श्रेणी का माना जाता है। मंगल और बुद्ध की युति को कारोबार के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

धनतेर 2021 का शुभ मुहूर्त

धन त्रयोदशी पूजा का शुभ समय- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक है।

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

29 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT