ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने जन्मदिन पर टू पीस में दिखाया जलवा, देखें Video

देवोलीना भट्टाचार्जी ने जन्मदिन पर टू पीस में दिखाया जलवा, देखें Video

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। देवोलीना ने अपना बर्थडे वीकेंड नासिक के एक रिसॉर्ट में सेलिब्रेट किया। उन्होंने ब्राइट येलो बिकनी टॉप और प्रिंटेड बॉटम में अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। दरअसल, देवोलीना ने पिछले कुछ महीनों से ही वर्कआउट करना शुरू किया है और अब इसका असर भी दिखाई दे रहा है। देवोलीना ने कुछ किलो वजन घटाया है और बिकनी में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। देवोलीना इस वीडियो में स्विमिंग पूल के नजदीक बेली डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

फैंस इस वीडियो को देखने के बाद से ही अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, अरे कोई कोकिला मोदी को बुलाओ… गोपी क्या कर रही है। वहीं अन्य ने लिखा, क्या से क्या हो गया। तीसरे ने लिखा, गोपी वहू…. धन तनानाना, धेरेना… और कुछ कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि बिग बॉस ने लड़की को बिगाड़ दिया। एक ने कमेंट में लिखा, ये लोग घर में भी बिकनी पहन कर घूमते हैं… बिग बॉस से बिगड़ कर आते हैं। वहीं कुछ अन्य रिएक्शन तो बहुत ही फनी थे। साथ ही कई लोगों को ऐसा लगता है कि टीवी एक्टर्स जैसे ऑनस्क्रीन दिखाई देते हैं वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही दिखाई देते हैं। 

गौरतलब है कि देवोलीना भट्टाचार्जी आखिरी बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड नजर आई थीं। इसके बाद माना जा रहा था कि वह बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आएंगी लेकिन लगता है कि चीजें सही नहीं रहीं। हालांकि, हमें उनका जल्द ही स्क्रीन पर वापस आने का इंतजार है। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

ADVERTISEMENT
23 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT