दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को 2018 की अब तक की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग (Celebrity wedding) माना जा रहा है। 14- 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका व रणवीर दो तरह के रीति- रिवाजों से शादी करेंगे। दीपिका व रणवीर काफी टाइट सिक्योरिटी में शादी कर रहे हैं और इन फंक्शंस की कोई भी फोटो अब तक बाहर नहीं आई है। हालांकि, सगाई व संगीत के कुछ खास पलों की खबर ज़रूर मिली है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छह साल से रिलेशनशिप में थे और अब बॉलीवुड का यह हॉट कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इटली में दीपवीर (DeepVeer) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
दीपवीर : शादी से पहले संगीत का रॉयल जश्न
मेहंदी, संगीत व सगाई के कार्यक्रम 13 नवंबर को परिजनों व कुछ करीबियों की मौजूदगी में संपन्न हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने ढोल बजा कर दीपिका का वेलकम किया और उनके लिए ‘तूने मारी एंट्री’ व ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ जैसे गाने भी गाए। सगाई से पहले जब रणवीर ने घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया और अपनी स्पीच सुनाई तो वे काफी भावुक होकर रोने लगीं। दीपिका को इतना इमोशनल होते देखकर रणवीर ने तुरंत उन्हें गले भी लगाया।
दीपिका व रणवीर की शादी की रस्में दो दिनों तक चलेंगी। दरअसल, 14 नवंबर को ये दोनों कोंकणी रीति- रिवाज से शादी करेंगे तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी तौर- तरीके से। शादी से पहले 13 नवंबर को इन दोनों की सगाई की रस्म संपन्न हुई।
शादी के बाद 70 करोड़ के बंगले में रहेंगे दीपवीर
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो इन दोनों की सगाई की रस्म भी कोंकणी रिवाज से हुई थी। माना जा रहा है कि दीपिका अपनी कोंकणी वेडिंग में व्हाइट एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहनेंगी तो वहीं रणवीर भी व्हाइट आउटफिट में ही नज़र आएंगे। इन दोनों के वेडिंग आउटफिट्स मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के सभी फंक्शंस के लिए कुछ नियम बनाए हैं। कोई भी मेहमान अपने मोबाइल से उनकी फोटोज नहीं ले सकता है। मीडिया में फोटोज तभी आएंगी, जब दीपवीर खुद सभी रस्मों की फोटोज को सेलेक्ट करेंगे। हालांकि, होने वाले दूल्हा व दुल्हन अपने खास मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। इन दोनों ने खुद गेट पर खड़े होकर सभी मेहमानों का स्वागत किया था। उसके बाद उन्होंने अपने इन खास मेहमानों को हाथ से लिखे हुए वेलकम नोट भी दिए। सगाई में मेहमानों के एंटरटेनमेंट के लिए जानी- मानी सिंगर हर्षदीप कौर व कुछ म्यूजिशियन्स को भी बुलाया गया था।
दीपवीर की शादी से जुड़ी हर बात जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दीपवीर – दीपिका को पहली नज़र में ही दिल दे बैठे थे रणवीर सिंह
तो दीपिका को बॉलीवुड फिल्में न मिलने का यह है कारण
दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लहंगे