आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका देश के बहुत से लोगों को इंतजार था। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी बहुप्रतीक्षित शादी की तारीख का ऐलान काफी जोरशोर के साथ किया है। दीपिका और रणवीर दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर हिंदी और अंग्रेजी में एक कार्ड में अपनी शादी की तारीख 14 और 15 नवंबर बताकर अपने चाहने वालों को चौंका दिया है।
इसे भी पढ़ें – करण जौहर ने ऐसे कन्फर्म की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात
हालांकि काफी दिनों से इन दोनों की शादी की चर्चा फिल्म जगत में चल रही थी, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यह इस तरह अपनी शादी की खबरें जगजाहिर करेंगे। लोगों को उम्मीद थी कि यह दोनों भी अपनी शादी बॉलीवुड के आम सेलिब्रिटीज़ की ही तरह गुपचुप तरीके से करेंगे। खास बात यह है कि जहां दीपिका पादुकोण ने यह खबर अंग्रेजी में अपने फैन्स के साथ शेयर की है वहीं रणवीर सिंह ने वही बात हिंदी में अपने फैन्स से शेयर की है। देखिये वो कार्ड जिसे दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है –
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डेटिंग कर रहे हैं और यहां- वहां एकसाथ देखे जाते रहे हैं। हालांकि शादी के बारे में पूछने पर दोनों में से कोई भी इस बारे में कुछ नहीं बता रहा था और दीपिका तो कई बार शादी के बारे में पूछने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। इसीलिए लोग यह अंदाज़ा लगा रहे थे कि इनकी शादी गुपचुप तरीके से होगी।
इसे भी पढ़ें – लेक कोमो की खूबसूरत विला में होगी दीपिका- रणवीर की डेस्टिनेशन वेडिंग
कुछ दिनों से इनकी शादी के बारे में काफी ज्यादा चर्चा चल रही थी और यहां तक कि कई पब्लिकेशंस ने तो इनकी शादी की तारीख भी कई बार घोषणा करवा दी थी। कभी बताया जाता था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 10 नवंबर को है तो कभी कहा जाता कि इनकी शादी की तारीख 20 नवंबर को है। इसी तरह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के वेन्यू को लेकर भी खुलासा हो चुका है। बताया गया है कि इनकी शादी इटली के लेक कोमो की एक खूबसूरत विला से होगी। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो वही जान सकते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुद ही अपनी शादी की खुशखबरी देकर हमेंं भी खुश कर दिया है। हम तो 14 और 15 नवंबर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं…. आपका क्या प्रोग्राम है? चिंता मत कीजिये, हम आपको इस सेलिब्रिटी वेडिंग के बारे में हर पल की जानकारी देते रहेंगे।
इन्हें भी देखें –
दीपिका- रणवीर सीक्रेट वेकेशन पर… क्या शादी से पहले ही मना रहे हैं हनीमून?
बहुत जल्दी ही शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटी कपल्स…
तो दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड फिल्में न मिलने का यह है कारण!